HomeStateBiharBankipur Bypoll: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से भरा नामांकन, बोले, 'यह मेरा...

Bankipur Bypoll: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से भरा नामांकन, बोले, ‘यह मेरा नहीं, बिहार के बेहतर भविष्य का नॉमिनेशन है

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जानिए उनके शक्ति प्रदर्शन और त्रिकोणीय मुकाबले की पूरी रिपोर्ट।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Bypoll 2026) के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने स्काउट एवं गाइड मैदान से समाहरणालय तक पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

पदयात्रा स्काउट एवं गाइड मैदान से शुरू होकर कोतवाली थाना, डाकबंगला चौराहा, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलंबर और गांधी मैदान होते हुए समाहरणालय पहुंची। इस दौरान समर्थकों ने “लड़ेंगे बांकीपुर, जीतेंगे बांकीपुर” सहित विभिन्न नारे लगाए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत भी किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत नामांकन नहीं, बल्कि बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है। उन्होंने कहा, “यह मेरा नामांकन नहीं है, बिहार में बदलती हुई तस्वीर का नामांकन है। यह बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है और बिहार में अपराधी लोगों को कुर्सी छोड़ने का आह्वान है। यह बदलाव की शुरुआत है।”

उन्होंने कहा कि बांकीपुर किसी पार्टी या नेता का गढ़ नहीं, बल्कि यहां की जनता का गढ़ है। जनता ही तय करेगी कि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। उनके अनुसार यह उपचुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन का अवसर है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह चुनाव बिहार में भाजपा के ‘अहंकार पर अंकुश लगाने का चुनाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने की लड़ाई भी है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब विकास, शिक्षा, रोजगार और बेहतर शासन के मुद्दों पर राजनीति चाहती है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं और चुनाव प्रचार भी गति पकड़ चुका है। ऐसे में इस सीट पर होने वाला मुकाबला राज्य की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News