HomeEducationमेधावी छात्रा प्रज्ञा शर्मा पंडित रमेश्वरदयाल तिवारी स्मृति पदक से सम्मानित

मेधावी छात्रा प्रज्ञा शर्मा पंडित रमेश्वरदयाल तिवारी स्मृति पदक से सम्मानित

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा प्रज्ञा शर्मा को वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित 'पंडित रमेश्वरदयाल तिवारी स्मृति पदक' से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2024 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त किया था।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /अदिति सिंह। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा प्रज्ञा शर्मा को वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित ‘पंडित रमेश्वरदयाल तिवारी स्मृति पदक’ से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2024 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त किया था। विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान एवं स्मृति पदकों से सम्मानित करता है।

दिल्ली निवासी प्रज्ञा शर्मा ने अपनी शिक्षा के दौरान न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल की, बल्कि आत्मनिर्भरता का भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। भोपाल में अध्ययन के दौरान उन्होंने ऑनलाइन ट्यूशन और फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग के माध्यम से अपने रहने और पढ़ाई का खर्च स्वयं वहन किया।

छात्र जीवन में ही उन्होंने भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग में पब्लिसिटी डिवीजन में कार्य करते हुए एंकरिंग, वॉयस ओवर, कार्यक्रम समन्वय और विभिन्न सरकारी आयोजनों के कवरेज का अनुभव प्राप्त किया।

वर्तमान में प्रज्ञा शर्मा भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME) में कॉन्टेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 में उन्होंने कोविड-19 के वास्तविक योद्धाओं पर आधारित एक पुस्तक का भी लेखन किया।
इस अवसर पर प्रज्ञा शर्मा ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ने उन्हें केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास, अवसर और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान की। उनके अनुसार, विश्वविद्यालय का वातावरण, शिक्षकों का मार्गदर्शन और व्यावहारिक शिक्षा ने उन्हें एक सफल पेशेवर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, एमसीयू मेरे लिए केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाला संस्थान है। यहां से मैंने सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि अनुभव, आत्मनिर्भरता, सीखने की प्रेरणा और अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास प्राप्त किया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News