HomeStateChhattisgarhरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM विष्णुदेव साय, कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM विष्णुदेव साय, कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन को मिली हरी झंडी

Chhattisgarh Railway Projects: सीएम विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन पर बनी सहमति।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे ढाँचे के विस्तार और लंबित पड़ी रेल परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे भी उपस्थित रहे।

कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन पर बनी सहमति

बैठक के दौरान कटघोरा-डोंगरगढ़ रेलवे लाइन परियोजना को रेलवे मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) के माध्यम से पूरा करने पर सहमति बनी। लगभग 295 किलोमीटर लंबी यह नई रेल लाइन कटघोरा, करतला, मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक जाएगी। इस रेल लाइन के शुरू होने से अब तक रेल नेटवर्क से कटे हुए दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों को सीधा रेल संपर्क मिल सकेगा।

अन्य प्रमुख रेल परियोजनाओं की प्रगति

  • रावघाट-जगदलपुर (140 किमी): मुख्यमंत्री ने बताया कि इस रूट के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे द्वारा टेंडर (निविदा) प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
  • नई रेल लाइनों की मांग: मुख्यमंत्री ने सरडेगा-पत्थलगांव-अंबिकापुर (244 किमी), धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा (301 किमी) और अंबिकापुर-बरवाडीह (200 किमी) रेल लाइनों की त्वरित स्वीकृति का अनुरोध किया, जिस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
  • जारी सर्वे कार्य: किरंदुल-कोत्तागुडेम (180 किमी) और गढ़चिरोली-बीजापुर-किरंदुल (490 किमी) नई रेल परियोजनाओं के सर्वे काम को भी जल्द पूरा करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इन रेल परियोजनाओं के तैयार होने से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और जनजातीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे रोजगार व आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News