HomeNationalBJP ने देशभर में निकाली प्रभात फेरी और तिरंगा रैली, देशभर में...

BJP ने देशभर में निकाली प्रभात फेरी और तिरंगा रैली, देशभर में जश्न

नई दिल्ली /खुशबू पाण्डेय : देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने-अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /खुशबू पाण्डेय : देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने-अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर यहां अपने कार्यालय में एक प्रदर्शनी भी लगाई। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय को श्रद्धांजलि देने उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे। पार्टी के नेता विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी और तिरंगा रैली में शामिल हुए। भाजपा महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्रभात फेरी में हिस्सा लिया।

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए भाजपा नेता, देशभर में जश्न
– अमित शाह और जेपी नड्डा ने अपने घरों पर लगाया तिरंगा
-पीयूष गोयल ने राजघाट, नितिन गडकरी ने नागपुर में ध्वज फहराया

रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह ने जोधपुर में दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। राठौर एक योद्धा थे, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। ङ्क्षसह और नड्डा के जोधपुर तथा मेरठ में तिरंगा रैलियों में शामिल होने का कार्यक्रम है।
गृहमंत्री अमित शाह ने एक ट््वीट में कहा, तिरंगा हमारा गौरव है। यह हर भारतीय को एकजुटता के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा के आह्वान पर आज नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और मातृभूमि के लिए हर ची•ा का बलिदान करने वाले हमारे वीर नायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लोगों से 13-15 अगस्त के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और हर दिल में देशभक्ति की भावना जगाने के इस अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीर साझा करने की भी अपील की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में आइए हम स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को आगे बढ़ाने और भारत में बने सामानों को प्राथमिकता देने का संकल्प लें। गोयल ने हर घर तिरंगा महोत्सव के अवसर पर गांधी दर्शन, राजघाट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का दौरा किया और खुले में शौच से मुक्त देश के लिए भारत की यात्रा पर एक डिजिटल प्रदर्शनी देखी। भारत 2 अक्टूबर 2019 को खुले में शौच से मुक्त देश का दर्जा प्राप्त कर चुका है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वहां मौजूद लोगों को हर घर तिरंगा की शपथ भी दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
गोयल ने कहा कि आज यह हमारे लिए बहुत गर्व का पल है कि पूरा देश दुनिया को यह संदेश दे रहा है कि हम एक होकर घरों में तिरंगा फहराकर अगले 25 वर्षों के अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गोयल ने कहा कि जिस तरह गांधीजी ने भारत की आजादी की लड़ाई में सत्याग्रह आंदोलन में सभी को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में बापू के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए एक अभियान चलाया, जिसकी एक झलक आज स्वच्छता संग्रहालय में देखने को मिली।
उधर, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संघर्ष के महापुरुषों की एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसका आयोजन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नागपुर के सेंट्रल बस स्टेशन (गणेशपीठ) में किया है। इस मौके पर गडकरी ने इस अवसर पर उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News