HomePunjabi Newsलड़कियों को सिखाए मुकाबला करने को आत्मरक्षा के गुर

लड़कियों को सिखाए मुकाबला करने को आत्मरक्षा के गुर

–स्त्री अकाली दल ने लड़कियों के गतका मुकाबला करवाये नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : स्त्री अकाली दल एवं माई भागो ब्रिगेड की ओर से लड़कियों के गतका मुकाबला करवाये गये। इस मौके पर लड़कियों को बिना हथियारों के आत्मरक्षा कैसे की जाती है उसके गुर भी सिखलाये गये। स्त्री अकाली दल की अध्यक्षा बीबी रणजीत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–स्त्री अकाली दल ने लड़कियों के गतका मुकाबला करवाये

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : स्त्री अकाली दल एवं माई भागो ब्रिगेड की ओर से लड़कियों के गतका मुकाबला करवाये गये। इस मौके पर लड़कियों को बिना हथियारों के आत्मरक्षा कैसे की जाती है उसके गुर भी सिखलाये गये। स्त्री अकाली दल की अध्यक्षा बीबी रणजीत कौर ने बताया कि स्त्री अकाली दल की माई भागो ब्रिगेड द्वारा पश्चिमी दिल्ली के संतगढ़ में लड़कियों के गतका मुकाबला करवाये गये। इसमें पूरे उत्साह के साथ लड़कियों ने भाग लेते हुए सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा आज के समय में लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा की जानकारी होना बेहद जरुरी है, तभी वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकती है। सबसे बड़ी बात कि यहां पर लड़कियों को ऐसे गुर सिखाये गये जिसमें वह बिना हथियारों के ही आवश्यकता पडऩे पर दुश्मन को पटखनी दे सके।
बीबी रणजीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम को करवाने में संतगढ़ गुरुद्वारा साहिब के सभी पदाधकारियों और स्त्री अकाली दल संतगढ़ की टीम का पूर्ण सहयोग मिला। गतका प्रतियोगिता में विजयी रहने वाली प्रतियोगियों को उनका उत्साह बढ़ाने के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इस तरह के कार्यक्रम दिल्ली के हर इलाके में करवाये जायेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को अपने गौरवमई विरसे के साथ साथ गुरु साहिब की बख्शीश सिख मार्शल आर्ट गतका की जानकारी मिल सके। इसे सीखकर वह जरुरत पढऩे पर आत्मरक्षा कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News