24.1 C
New Delhi
Tuesday, February 10, 2026

Friendship Day : रैंप वाक पर युगल जोड़ी का शानदार प्रदर्शन,कमल धमीजा बनी सावन क्वीन

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/अदिति सिंह। सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट (Social and Motivational Trust) द्वारा सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की अनुसंगी इकाई सोशल एंड मोटिवेशनल रिक्रिएशन क्लब के तत्वावधान में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह एवं संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह के द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुआ। तत्पश्चात संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं साहित्यकार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के द्वारा संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।

-मित्रता दिवस पर भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन
-सावन क्वीन बनी कमल धमीजा, विंसी विश्नोई द्वितीय और प्रियंका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं

कार्यक्रम के दौरान रैंप वाक पर सभी युगल जोड़ी एवं जोड़ीदार मित्रों के शानदार प्रदर्शन हुए जिसकी शुरुआत अतिथि के रूप में आए दिनेश मिश्रा के साथ अर्चना मिश्रा ने की। प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के साथ अनुपमा श्रीवास्तव, मोहन श्रीवास्तव के साथ कालिंदी श्रीवास्तव, श्रीमती सुमन माथुर , राजकुमार शर्मा के साथ बीणा शर्मा,आर एन सिंह के साथ विनीता सिंह, रवींद्र नाथ सिंह के साथ ममता सिंह, रूपा आर्या,पार्वती जी, उर्मिला बंसल,अरुणा साह, अन्नू झा, भवना अरोड़ा मिलन, आरती झा, निरु गुप्ता, संजय ओझा श्रीमती जी के साथ,विंसी अपनी मित्र अक्षिता, विनीसा , श्वेता, ममता सक्सेना दीपिका धमीजा,हेमा चौधरी ,कमल धमीजा, अलका जी, सोनिया गोयल, विनीत गोयल , मंजु विश्नोई गुप्ता , डॉ सरिता गर्ग , एवं जयवीर सिंह अत्री के शानदार प्रदर्शन हुए।


राजकुमार शर्मा, विनीत गोयल, सोनिया गोयल, रवींद्र नाथ सिंह, ममता सिंह, विंसी विश्नोई गुप्ता, अन्नु झा, श्वेता, विनीशा, सोनिया, मिनाक्षी गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता , आरती झा, भावना अरोड़ा मिलन, सुमन माथुर और अन्य कई प्रतिभागियों ने संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया।
जयवीर सिंह अत्री, डा सरिता गर्ग, ममता सिंह , प्रमोद कुमार श्रीवास्तव , संजय कुमार ओझा एवं मंजु विश्नोई गुप्ता द्वारा सावन पर आधारित गजल की भी शानदार प्रस्तुति हुई, जिस पर दर्शकों के द्वारा खुब तालियां बजीं।
कार्यक्रम में सावन क्वीन के लिए कमल धमीजा को प्रथम, विंसी विश्नोई को द्वितीय और प्रियंका सिंह को तृतीय स्थान पर चयनित कर क्राउन और उपहार से सम्मानित किया गया। साथ साथ अन्य सभी प्रतिभागियों को अलग अलग विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मोमेंटो के साथ कई उपहारों से बेस्ट मेहंदी, बेस्ट डांसर, बेस्ट संगीत के लिए भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग के म्यूजिकल चेयर, जिसमें विनीत गोयल , पी के श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए, उन्हें सम्मानित किया गया।


उत्कृष्ट शृंगार सज्जा के लिए अन्नु झा एवं उर्मिला बंसल को सम्मानित किया गया। बीणा शर्मा को स्मार्टनेस के लिए तथा अनुपमा श्रीवास्तव को गीत एवं नृत्य में संयोजन के साथ उत्कृष्ट प्रस्तुति पर सम्मानित किया गया।
भावना अरोड़ा ‘मिलन’ एवं आरती झा ने संयुक्त रुप से उत्कृष्ट मंच संचालन के द्वारा कार्यक्रम को शानदार एवं रोचक बना दिया।
सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की इकाई सोशल एंड मोटिवेशनल रिक्रिएशन क्लब के सभी सदस्यों को सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मोहन श्रीवास्तव एवं कालिंदी श्रीवास्तव के उत्तम व्यवस्था संयोजन से कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान मिला।

Previous article
Next article

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News