HomeStateChhattisgarh'बिहान' योजना से जुड़कर जशपुर की संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, हर...

‘बिहान’ योजना से जुड़कर जशपुर की संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, हर महीने कर रहीं 9 लाख का बैंकिंग कारोबार

Bihan Scheme Success: जशपुर की संज्योति चौहान बिहान योजना से जुड़कर बैंक सखी बनीं। हर महीने 8 से 9 लाख का लेन-देन कर वे ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं दे रही हैं। पढ़ें पूरी खबर।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘बिहान’ (राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की नई मिसाल कायम कर रही हैं। जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र की निवासी संज्योति चौहान बैंक सखी बनकर हर महीने 8 से 9 लाख रुपये का वित्तीय लेन-देन संभाल रही हैं और ग्रामीणों को घर पहुंच बैंकिंग सुविधाएं दे रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाएं न केवल अपनी आजीविका संवार रही हैं, बल्कि दूर-दराज के इलाकों में वित्तीय समावेशन को भी मजबूत कर रही हैं।

68 हजार रुपये के शुरुआती कर्ज से बदली जिंदगी

ग्राम टांगरगांव की निवासी और ‘चांदनी स्व-सहायता समूह’ से जुड़ीं संज्योति चौहान ने वर्ष 2019 में बैंक सखी के रूप में अपने काम की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्होंने समूह से 68,000 रुपये का ऋण लिया और आवश्यक उपकरण जुटाकर ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं देना शुरू किया।

आज वे बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ एक किराना दुकान का सफल संचालन भी कर रही हैं। उनके इस दोहरे व्यवसाय से उन्हें हर महीने एक निश्चित और सम्मानजनक आय प्राप्त हो रही है।

'बिहान' योजना से जुड़कर जशपुर की संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, हर महीने कर रहीं 9 लाख का बैंकिंग कारोबार
‘बिहान’ योजना से जुड़कर जशपुर की संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, हर महीने कर रहीं 9 लाख का बैंकिंग कारोबार

गांव में ही मिल रही डिजिटल भुगतान और बीमा सुविधाएं

संज्योति के प्रयासों से टांगरगांव और आसपास के ग्रामीणों को अब छोटे-बड़े बैंकिंग कार्यों के लिए दूर स्थित बैंक शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वे गांव में ही खाते से पैसे निकालने, जमा करने, डिजिटल ट्रांसफर और बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। इसके साथ ही वे ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक भी कर रही हैं, जिससे इलाके में वित्तीय साक्षरता बढ़ी है।

महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी संज्योति की सफलता

संज्योति चौहान का मानना है कि स्व-सहायता समूह से मिली वित्तीय मदद ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का संबल दिया। आज वे न सिर्फ अपने परिवार के वित्तीय खर्चों में हाथ बंटा रही हैं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी एक नई पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News