HomeStateHaryanaहरियाणा में महिला IAS अधिकारी के साथ छेड़छाड़

हरियाणा में महिला IAS अधिकारी के साथ छेड़छाड़

—उपमुख्यमंंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में IAS अधिकारी से हुई छेड़छाड़ —कार्यक्रम में महिला आईएएस अधिकारी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात थी —महिला अधिकारी ने आरोपी को दबोचा, बाद में पुलिस ने किया गिरफतार नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—उपमुख्यमंंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में IAS अधिकारी से हुई छेड़छाड़
—कार्यक्रम में महिला आईएएस अधिकारी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात थी
—महिला अधिकारी ने आरोपी को दबोचा, बाद में पुलिस ने किया गिरफतार

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी से छेड़छाड़ की घटना हो गई है, वह भी तब जब हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala’s) के एक कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रही थी। महिला आईएएस अधिकारी ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले को दबोच लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। आरोपी दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) का कार्यकर्ता ही बताया जा रहा है। हालांकि जजपा को शहरी जिला अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज को जजपा का कार्यकर्ता होने से इंकार किया है।
घटना रविवार की है। रविवार को फरीदाबाद जिले के नरियाला गांव में आयोजित होली मिलन समारोह के बाद सेक्टर 15 ए में एक कार्यकर्ता के घर उप मुख्यमंत्री का स्वागत व चाय पानी का कार्यक्रम था।

यह भी पढें… महिला IPS का स्पेशल DGP ने पकड़ा हाथ, पिछले हिस्से पर करने लगे KISS

- Advertisement -

इसमें महिला IAS  अधिकारी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात थी। इसी दौरान गांव तिगांव निवासी साहिल अधाना ने महिला अफसर के पास से निकलते हुए उन्हें गलत तरीके से छू लिया। महिला IAS अधिकारी ने तुरंत आरोपी की पकड़ लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। महिला IAS अधिकारी ने युवक की हरकत के बारे में पुलिस कर्मियों को बताया तो उन्होंने युवक को हिरासत में लिया। फिर महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। सेंट्रल थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि आरोपी तिगांव का रहने वाला साहिल अधाना बताया गया है, जिसे गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

- Advertisement -
-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News