HomeWomen Specialपांच साल की बच्ची का हाथ पकडऩा यौन उत्पीडऩ नहीं !

पांच साल की बच्ची का हाथ पकडऩा यौन उत्पीडऩ नहीं !

—बंबई हाईकोर्ट की एक जज ने सुनाया एक नया फैसला नागपुर /टीम डिजिटल : बंबई हाईकोर्ट की एक न्यायाधीश ने एक फैसले में कहा है कि पांच साल की एक बच्ची का हाथ पकडऩा और उसके समक्ष अपने गलत इरादे जाहिर करना बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत यौन उत्पीडऩ नहीं है। न्यायमूर्ति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—बंबई हाईकोर्ट की एक जज ने सुनाया एक नया फैसला

नागपुर /टीम डिजिटल : बंबई हाईकोर्ट की एक न्यायाधीश ने एक फैसले में कहा है कि पांच साल की एक बच्ची का हाथ पकडऩा और उसके समक्ष अपने गलत इरादे जाहिर करना बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत यौन उत्पीडऩ नहीं है। न्यायमूर्ति पुष्पा गनेदीवाला की एकल पीठ ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति की एक अपील पर 15 जनवरी को अपने फैसले में यह टिप्पणी की थी। इस व्यक्ति ने पांच साल की एक बच्चीप के यौन उत्पीडऩ करने और छेड़छाड़ करने के आरोप में दोषी ठहराए जाने संबंधी सत्र अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। गौरतलब है कि न्यायाधीश ने इस फैसले के चार दिनों बाद पॉक्सो कानून के तहत 39 वर्षीय एक व्यक्ति को यह कहते हुए बरी कर दिया गया था कि बच्चीा की छाती को उसके कपड़ों के ऊपर से स्पर्श करने को यौन उत्पीडऩ नहीं कहा जा सकता। हालांकि, उन्हें अपने इस फैसले को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढें...इंडिया में अपना कारोबार समेटेगी टिकटॉक, कर्मचारियों की करेगी छंटनी

न्यायमूर्ति गनेदीवाला ने 19 जनवरी को सुनाए गये उक्त फैसले में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को बरी करते हुए कहा था कि बच्ची के शरीर को कपड़ों के ऊपर से गलत इरादे से स्पर्श करने को यौन उत्पीडऩ नहीं कहा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना तथा न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने बुधवार को अटार्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल द्वारा यह मामला पेश किये जाने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। वेणुगोपाल ने दलील दी थी कि बंबई होई कोर्ट का यह फैस्ला बहुत ही परेशान करने वाला है। वहीं, लिबनस कुजूर (50) को अक्टूबर 2020 में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराएं–354(1) (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 448 (घर में जबरन घुसना) तथा पॉक्सो कानून की धाराओं तहत दोषी ठहराया गया था और पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढें...संसद कैंटीन : 100 रुपए की शाकाहारी थाली और 700 रुपए में बुफे मांसाहारी

न्यायमूर्ति गनेदीवाला ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन ने यह साबित कर दिया है कि आरोपी ने पीडि़ता के घर में उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने या यौन उत्पीडऩ करने के मकसद से प्रवेश किया था, लेकिन वह (अभियोजन) आरोपी के यौन हमला करने या इरादतन या जानबूझ कर यौन हमला करना के आरोपों को साबित नहीं कर पाया है। न्यायाधीश ने कहा, पीडि़ता का हाथ पकडऩे या उसके समक्ष गलत इरादे जाहिर करना, जैसा कि अभियोजन की गवाह (पीडि़ता की मां ने देखा था), इस अदालत की राय में यौन हमले की परिभाषा के दायरे में नहीं आता है। अदालत ने कहा कि मामले के तथ्य आरोपी की आपराधिक जवाबदेही तय करने के लिए अपर्याप्त हैं।

यह भी पढें...42 % लड़कियों को एक घंटे से कम मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति

अभियोजन के अनुसार कुजूर 12 फरवरी 2018 को ब’ची के घर उस वक्त गया था, जब उसकी मां घर पर नहीं थी। जब मां घर लौटी, तो उसने देखा की आरोपी उनकी ब’ची का हाथ पकड़े हुए है वह आपत्तिजनक स्थिति में था। पीडि़ता की मां ने निचली अदालत में अपनी गवाही में कहा था कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि आरोपी ने उसे अपने साथ सोने के लिए कहा था। न्यायालय ने पॉक्सो कानून की धारा आठ और दस के तहत आरोपी की दोषसिद्धि खारिज कर दी थी लेकिन अन्य धाराओं के तहत उसकी दोषसिद्धि बरकरार रखी थी। अदालत ने यह भी कहा था कि आरोपी को यदि किसी अन्य मामले में हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है तो उसे रिहा कर दिया जाए।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News