HomeWorldभारत ने मालदीव को भेजी खसरे के टीके की 20 हजार खुराक...

भारत ने मालदीव को भेजी खसरे के टीके की 20 हजार खुराक और 3 टन चिकित्सा सामग्री : विदेश मंत्रालय

भारत ने पड़ोसी देश मालदीव को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने में सहयोग देने के लिए 20,000 खसरा वैक्सीन डोज और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी है। यह सहायता मालदीव में बढ़ते खसरे के मामलों के बीच दी गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। भारत ने पड़ोसी देश मालदीव को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने में सहयोग देने के लिए 20,000 खसरा वैक्सीन डोज और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी है। यह सहायता मालदीव में बढ़ते खसरे के मामलों के बीच दी गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

जारी बयान के मुताबिक भारत सरकार की ये सोच है कि यह समय पर दी गई मदद मालदीव सरकार के टीकाकरण अभियान को मजबूत करने और खसरे के बढ़ते मामलों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, इससे देश की स्वास्थ्य प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

इसमें आगे कहा गया कि, यह सहायता मालदीव में बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान और वहां के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भेजी गई है। भारत ने भरोसा जताया कि यह सहयोग बीमारी के प्रसार को रोकने और टीकाकरण कवरेज बढ़ाने में मदद करेगा।

भारत ने दोहराया कि मालदीव उसकी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन महासागर’ के तहत विशेष महत्व रखता है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं।

भारत ने स्वयं को एक विश्वसनीय “फर्स्ट रिस्पॉन्डर” बताते हुए कहा कि वह संकट या आवश्यकता के समय अपने पड़ोसी देशों के साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी भावना के तहत भारत मालदीव सरकार के साथ साझा प्राथमिकताओं पर मिलकर काम करता रहेगा।

मालदीव की हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी (एचपीए) ने 13 मई को मालदीव में खसरे के दोबारा दस्तक देने की जानकारी दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण के स्रोत और संभावित प्रसार का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। खसरे से निपटने के लिए, एचपीए ने टीकाकरण अभियान शुरू किया। पिछले हफ्ते चार नए मामले सामने आने के बाद इस वर्ष दर्ज कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

हाल के वर्षों में भारत ने मालदीव को स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और आपदा राहत सहित कई क्षेत्रों में सहायता प्रदान की है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News