काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की असल वजह बने ग्लेशियर फटने का एक बेहद खौफनाक ड्रोन वीडियो सामने आया है, जिसमें 7,200 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई से बर्फ का पहाड़ ढहते साफ दिख रहा है। तिब्बत सीमा के पास लांगटांग लिरुंग चोटी पर हुए इस हादसे के कारण नेपाल में मौतों का आंकड़ा 903 तक पहुंच गया है।
चीनी फोटोग्राफर के ड्रोन कैमरे में कैद हुई हैवानियत
समुद्र तल से 7,200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे एक चीनी फोटोग्राफर के ड्रोन ने इस प्राकृतिक आपदा के शुरुआती पलों को रिकॉर्ड कर लिया।
फुटेज में देखा जा सकता है कि विशालकाय लांगटांग लिरुंग शिखर के पास से ग्लेशियर की एक विशालकाय चट्टान अचानक क्रैक होकर तेजी से नीचे गिरने लगती है। इसके गिरते ही चारों तरफ धूल, बर्फ और मलबे का ऐसा गुबार उठा जिसने कुछ ही सेकेंडों में पूरे आसमान को ढंक लिया।
✨It’s been confirmed! 🇨🇳 A Chinese photographer (Douyin ID: https://t.co/A73Pjd0dEm) accidentally captured the avalanche on 🇳🇵Nepal’s Langtang Lirung peak while filming! The chain of evidence is now complete!🧐 pic.twitter.com/KKxWClxvFz
— Byte Sage (@wang1644) August 28, 2026
1200 मीटर नीचे घाटी से टकराया सैलाब, उफान पर आईं नदियां
पहाड़ की चोटी से अलग होकर बर्फ, मलबे, भारी चट्टानों और कीचड़ का यह भयानक सैलाब लगभग 1,200 मीटर नीचे सीधी ढलान से घाटी में आ टकराया।
इस जोरदार टक्कर के कारण निकले पानी और मलबे ने भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों को अचानक विकराल बना दिया। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा और देखते ही देखते निचले इलाकों में विनाशकारी बाढ़ आ गई।
धादिंग जिले में भारी तबाही, तिब्बत में भी 16 लोगों की मौत
26 अगस्त को हुई इस अप्रत्याशित घटना की सबसे भीषण मार नेपाल के धादिंग जिले पर पड़ी है। बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से नेपाल में अब तक 903 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों नागरिक अब भी लापता हैं। वहीं दूसरी तरफ, तिब्बत सीमा वाले क्षेत्र में भी इस ग्लेशियर बर्स्ट के कारण 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

