HomeTop NewsPM Modi Seychelles Visit: कार में साथ बैठे, मुस्कुराए और बदल दी...

PM Modi Seychelles Visit: कार में साथ बैठे, मुस्कुराए और बदल दी कूटनीति की परिभाषा; देखें सेशेल्स से आई ये खास तस्वीरें

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे हैं, जहां राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका भव्य स्वागत किया। जानिए क्या है दोनों नेताओं के बीच की 'कार डिप्लोमेसी'।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने किया। इसके बाद गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी की ‘कार यात्रा’ ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रधानमंत्री ने ‘कल्चरल कनेक्ट’ से लेकर ‘कार डिप्लोमेसी’ तक के अहम पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए। कार में दोनों नेता हंसते-मुस्कुराते दिखे। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर बताया कि राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वो ‘सेशेल्स नेशनल बोटैनिक्ल गार्डन’ की ओर जा रहे हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने उस कल्चर कनेक्ट की बात की जो उन्हें परदेस में भी प्रवासियों को अपने देश की मिट्टी से जोड़े रखती है। कच्छ की संस्कृति में रचे बसे कलाकारों ने एयरपोर्ट पर ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। पीएम ने कलाकारों संग खींची गई तस्वीर साझा करते हुए कहा, “अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव! सेशेल्स एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रवासी भारतीय जिस तरह देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को संरक्षित और उत्सव के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है।”

PM Modi Seychelles Visit: कार में साथ बैठे, मुस्कुराए और बदल दी कूटनीति की परिभाषा; देखें सेशेल्स से आई ये खास तस्वीरें
PM Modi Seychelles Visit: देखें सेशेल्स से आई ये खास तस्वीरें

हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम मोदी का सेशेल्स के राष्ट्रपति ने स्वागत किया। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम ने उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी को वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है। हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है।”

प्रधानमंत्री 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां पहुंचे। सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News