कुपवाड़ा। भारतीय सेना की ओर से कुपवाड़ा जिले के माछिल में एक स्टडी हब और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया गया है। जिसमें आईटी, वोकेशनल और लाइब्रेरी की सुविधाएं मौजूद हैं। इसको लेकर कुपवाड़ा के लोगों में काफी खुशी है। उन्होंने सेना की इस पहल की तारीफ की है।
सेना की इस पहल पर स्थानीय युवती ने कहा, “मैं भारतीय सेना का बहुत आभारी हूं। पहले यहां कुछ भी नहीं था। अब हमारे पास कालीन बुनाई केंद्र, कंप्यूटर और अन्य सुविधाएं हैं, और हम नई-नई कलाएं सीख पाएंगे। यहां (माछिल) से कुपवाड़ा जाने में काफी वक्त लगता था। घर वाले जाने भी नहीं देते थे। अब सेना की इस पहल से हम लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।”
एक और युवती ने कहा कि हम भारतीय सेना के बहुत आभारी हैं, क्योंकि उन्होंने यहां एक कंप्यूटर सेंटर, एक कालीन बुनाई केंद्र और कई अन्य सुविधाएं शुरू की हैं। इसको सीखने के लिए हमें कुपवाड़ा जाना पड़ता था। लेकिन सेना की ओर से अब यहां भी सीखने का मौका मिलेगा। मुझे काफी खुशी हो रही है।
एक युवक ने कहा कि भारतीय सेना ने यह केंद्र खोला है, जहां हमारी माताएं, बहनें और अन्य महिलाएं सिलाई सीख सकती हैं और यहां काम कर सकती हैं। इस पहल के लिए भारतीय सेना का आभारी हूं। सेना की ओर से हमारे लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
एक स्थानीय ने कहा कि मैं इसी गांव का रहने वाला हूं। जैसा कि आपने आज के उद्घाटन समारोह में देखा, हमारे समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल किया गया है और किसी न किसी तरह से सभी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है। सेना की ओर से यहां लाइब्रेरी शुरू की गई है। किताबों के साथ ही वाईफाई की सुविधा की गई है।
एक स्थानीय निवासी ने कहा कि आज यहां जिस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जा रहा है, वह एक बहुत अच्छी पहल है। अब हमारे बच्चों को कंप्यूटर सीखने का मौका मिलेगा। हमारे बच्चों ने कभी सोचा भी नहीं था कि कंप्यूटर यहां सीखेंगे। भारतीय सेना का आभारी हूं। सेना की ओर से बच्चों के लिए जो काम किया गया है, उससे हमारे बच्चों को फायदा होगा। बच्चों ने कभी भी नहीं सोचा था कि ऐसा स्किल सीखने को मौका मिलेगा। भारतीय सेना काफी अच्छी भूमिका निभाती है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

