HomeHealthरोज माउथवॉश करने वाले हो जाएं सावधान! फायदे की जगह हो सकता...

रोज माउथवॉश करने वाले हो जाएं सावधान! फायदे की जगह हो सकता है दांतों को बड़ा नुकसान

Mouthwash Usage Side Effects: क्या आप रोजाना माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं? जानिए इसके सही तरीके, नुकसान और डेंटिस्ट की सलाह ताकि दांतों और मसूड़ों को नुकसान न पहुंचे।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Mouthwash Usage Side Effects: मुंह की बदबू दूर करने और ताजगी महसूस करने के लिए माउथवॉश का रोजाना इस्तेमाल करने की आदत आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचा सकती है। डॉक्टरों और डेंटल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, माउथवॉश कभी भी टूथब्रश का विकल्प नहीं बन सकता, इसलिए इसके रोजाना इस्तेमाल से पहले सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।

ब्रशिंग और फ्लॉसिंग का विकल्प नहीं है माउथवॉश

ज्यादातर लोग माउथवॉश से केवल कुल्ला करके यह मान लेते हैं कि उनके दांत और मसूड़े पूरी तरह साफ हो गए हैं। हालांकि, असलियत यह है कि माउथवॉश सिर्फ अस्थायी ताजगी देता है।

  • प्लाग और गंदगी: दांतों की सतह पर जमने वाली गंदगी और प्लाक को साफ करने के लिए ब्रश करना अनिवार्य है।
  • फंसे हुए अन्न कण: दांतों के बीच फंसे खाने के टुकड़ों को निकालने के लिए इंटरडेंटल ब्रश या डेंटल फ्लॉस की ही जरूरत पड़ती है।
  • सीमित असर: माउथवॉश इन गहराई में जमा गंदगी को हटाने में असमर्थ है, इसलिए इसे केवल रूटीन का एक सहायक हिस्सा ही मानना चाहिए।

जलन को न समझें ज्यादा असरदार

बाजार में मिलने वाले कई माउथवॉश को मुंह में डालते ही तेज जलन का अहसास होता है। लोग अक्सर गलतफहमी में यह मान बैठते हैं कि जितनी ज्यादा जलन होगी, माउथवॉश उतना ही ज्यादा असरदार होगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह जलन उसमें मौजूद अल्कोहल या तेज फ्लेवरिंग एजेंट्स की वजह से होती है। अगर आपको माउथवॉश का उपयोग करने पर हर बार मसूड़ों में तेज जलन या मुंह सूखने की समस्या हो, तो उस प्रोडक्ट को तुरंत बदल देना चाहिए।
खरीदारी से पहले सामग्री जरूर जांचें

बाजार में हर समस्या के लिए अलग-अलग तरह के माउथवॉश उपलब्ध हैं। सिर्फ ब्रांड का नाम या अच्छा स्वाद देखकर इसे खरीदना भारी पड़ सकता है।

अगर आपका मुंह बार-बार सूखता है या मसूड़ों में संवेदनशीलता (Sensitiveness) है, तो बिना अल्कोहल वाले माउथवॉश का चयन करें। हर व्यक्ति के ओरल हाइजीन की जरूरत अलग होती है, इसलिए किसी भी प्रोडक्ट को चुनने से पहले उसकी सामग्री (Ingredients) पढ़ना जरूरी है।

बनी रहे बदबू तो डेंटिस्ट से कराएं जांच

अगर माउथवॉश करने के कुछ ही देर बाद फिर से मुंह से बदबू आने लगती है, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है। मसूड़ों का संक्रमण, पायरिया या दांतों की सड़न इसकी बड़ी वजहें हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में बार-बार माउथवॉश बदलने के बजाय डेंटिस्ट से जांच करवाना ही सही उपाय है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News