HomeNational'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं', अरुणाचल की मासूम टिंकल का...

‘मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं’, अरुणाचल की मासूम टिंकल का जवाब सुन भावुक हुए लोग!

अरुणाचल प्रदेश की बच्ची करगा टिंकल गोंगो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं' कहकर जीता देश का दिल।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ईटानगर। “मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं…” पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की रहने वाली एक छोटी सी बच्ची का यह भावुक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत रहा है। मासूम करगा टिंकल गोंगो का यह सादगी भरा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने देशवासी होने का हक बड़े ही मासूमियत भरे अंदाज में जताया है।

आइसक्रीम के वीडियो पर आया नस्लीय कमेंट

पूरे वाकये की शुरुआत तब हुई जब टिंकल की मां अपनी बेटी के आइसक्रीम खरीदने का एक सामान्य सा वीडियो बना रही थीं। बच्ची ने मां से 10 रुपये मांगे और आइसक्रीम खरीदी। मां ने इस प्यारे पल को रिकॉर्ड करके जैसे ही सोशल मीडिया पर डाला, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह चाइनीज बच्ची हिंदी क्यों बोल रही है? क्या कोई चाइनीज बच्चा हिंदी बोलता है?”

जब मां ने इस टिप्पणी के बारे में टिंकल को बताया, तो मासूम का मन उदास हो गया। उसने तुरंत अपनी मां से कहा कि वह एक और वीडियो बनाना चाहती है ताकि सबको सच बता सके।

“चाइनीज बोलने से मेरा मन दुखी होता है”

आईएएनएस से बातचीत के दौरान टिंकल की मां ने बताया कि जब उन्होंने कमेंट के बारे में बताया तो टिंकल बहुत दुखी हुई और बोली, “हम चाइनीज नहीं हैं, हम इंडियन हैं।” इसके बाद बच्ची ने नए वीडियो में बहुत ही मासूमियत से कहा, “मुझे चाइनीज मत बोलो, हम इंडियन ही हैं। चाइनीज बोलने से मेरा मन दुखी होता है।”

मासूम ने बातचीत में आगे कहा कि जब किसी ने उसे चाइनीज कहा, तो उसने सीधे जवाब दिया कि उसे चाइनीज नहीं बल्कि इंडियन कहा जाए। उसकी मां ने भी सवाल उठाया, “हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी तो भारत का ही अटूट हिस्सा है ना?”

पूर्वोत्तर के लोगों की पीड़ा को मिली आवाज

इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लैटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। करगा टिंकल गोंगो का यह वायरल वीडियो केवल एक बच्ची की प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि यह उत्तर-पूर्वी भारत के उन अनगिनत लोगों की उस जमीनी हकीकत और पीड़ा को भी दर्शाता है, जिन्हें अक्सर अपने ही देश में रंग-रूप के आधार पर ऐसी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News