HomeCrimeलखनऊ में सनसनी! यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन को बैंक के बाहर...

लखनऊ में सनसनी! यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन को बैंक के बाहर मारी गोली, फिर पति ने बहन की हत्या कर खुद को उड़ाया

Lucknow Gomtinagar Triple Murder Case: लखनऊ के गोमतीनगर में बैंककर्मी मानस बाजपेई ने पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी की। जानिए व्हाट्सएप स्टेटस और इस ट्रिपल मर्डर की पूरी वजह।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बैंककर्मी मानस बाजपेई ने आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में असिस्टेंट मैनेजर और मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा, वहां अपनी बहन शीबा बाजपेई की जान ली और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

दफ्तर के बाहर बुलाकर पत्नी पर चलाई गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलमबाग निवासी दिव्या मिश्रा गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। गुरुवार दोपहर उनके पति मानस बाजपेई ने उन्हें फोन कर बैंक परिसर से बाहर बुलाया।

बैंक के बाहर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मानस ने रिवॉल्वर निकालकर दिव्या पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी और दिव्या ने करीब एक साल पहले अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

लखनऊ में सनसनी! यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन को बैंक के बाहर मारी गोली, फिर पति ने बहन की हत्या कर खुद को उड़ाया
लखनऊ में सनसनी! यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन को बैंक के बाहर मारी गोली, फिर पति ने बहन की हत्या कर खुद को उड़ाया

घर पहुंचकर बहन की हत्या, टीवी पर चलती रही हनुमान चालीसा

पत्नी को गोली मारने के बाद मानस सीधे करीब दो किलोमीटर दूर स्थित अपने घर पहुंचा। चश्मदीदों के मुताबिक, वह पसीने में पूरी तरह भीगा हुआ था और बेहद घबराया हुआ दिख रहा था। घर के भीतर जाते ही उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

इसके बाद उसने अपनी बहन शीबा को गोली मारी और फिर खुद को भी उड़ा लिया। जब पड़ोसियों ने व्हाट्सएप स्टेटस देखकर फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में भाई-बहन दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे और टीवी पर हनुमान चालीसा व भक्ति गीत बज रहे थे।

व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा खौफनाक कबूलनामा

वारदात से ठीक पहले मानस ने अपने मोबाइल पर एक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट किया था, जिससे इस पूरे हत्याकांड की मंशा जाहिर हुई।

उसने स्टेटस में लिखा: “आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था… अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी खत्म करना है। उसकी बहन प्रज्ञा और भरत को सब बातें पता हैं।”

लखनऊ में सनसनी! यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन को बैंक के बाहर मारी गोली, फिर पति ने बहन की हत्या कर खुद को उड़ाया

प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर मांगी थी दुआएं

घटना के तुरंत बाद यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें फोन पर सूचना मिली है कि गोमतीनगर में उनकी बहन को गोली मारी गई है और वह लोहिया अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने लोगों से अपनी बहन की सलामती के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी, लेकिन इलाज के दौरान दिव्या ने दम तोड़ दिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, व्हाट्सएप स्टेटस और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
Previous article

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News