HomeSports6, 6, 6, 4, 4... वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए श्रीलंकाई...

6, 6, 6, 4, 4… वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए श्रीलंकाई गेंदबाज, सिर्फ 11 गेंदों में कूट डाला सबसे तेज अर्धशतक

भारत ए के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

दांबुला। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया। इस तूफानी पारी के साथ ही वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव ने 29 गेंदों की अपनी पारी में 324 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव ने कौशल्या वीररत्ने के रिकॉर्ड को तोड़ा। कौशल्या ने साल 2005-06 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, भारत की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सरफराज खान के नाम दर्ज था, जिन्होंने विजय हजारे टूर्नामेंट में 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वैभव ने सरफराज के इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल में विस्फोटक शुरुआत दिलाई। वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 132 रन जोड़े। वैभव की आतिशी पारी के दम पर भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा सिर्फ 6.3 ओवर में पार किया। 15 वर्षीय बल्लेबाज के आगे श्रीलंका ए के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। ट्राई सीरीज में अब तक रनों के लिए जूझते नजर आए वैभव ने फाइनल मैच में बल्ले से जमकर धमाल मचाया।

वैभव ने पारी के दूसरे ओवर में श्रीलंका के गेंदबाज शिराज के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 26 रन बटोरे। वैभव ने अब तक कुल 12 लिस्ट एक मुकाबले खेले हैं और उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव ने साल 2024 में अपना डेब्यू किया था। वह लिस्ट ए क्रिकेट में बिहार के लिए 190 रनों की शानदार पारी भी खेल चुके हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
Previous article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News