HomeWomen Specialगजब! महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

गजब! महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

बाराबंकी। कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है, हैरानी का बात यह है सी सभी बच्चे स्वस्थ और हिष्ट-पुष्ट हैं। मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का है जहां महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बाराबंकी। कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है, हैरानी का बात यह है सी सभी बच्चे स्वस्थ और हिष्ट-पुष्ट हैं। मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का है जहां महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में पांचों स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक महिला भी पूरी तरह स्वस्थ है और फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में है। बुधवार को बाराबंकी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया जो अब डॉक्टरों के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है, बच्चों को देखने के लिए अस्पताल में मौजूद अन्य लोग भी आ रहे हैं। महिला ने तीन लड़कियों और दो लड़कों को जन्म दिया। महिला एवं बच्चे सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के चलते 100 प्रतिशत खत्म हुआ ये घिनौना अपराध

सूरतगंज क्षेत्र के कुतलूपुर ग्राम निवासी कुंदन की पत्नी अनिता ने सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में पांच बच्चों को जन्म दिया। कुंदन और अनिता का एक पुत्र पहले से है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वाई चन्द्र किशोर ने बताया कि सीएचसी सूरतगंज में जन्मे पांचों बच्चे पूर्णतय: स्वस्थ हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News