HomeTop NewsBJP महिला मोर्चा की महिलाओं ने काशी में संभाला मोर्चा

BJP महिला मोर्चा की महिलाओं ने काशी में संभाला मोर्चा

वाराणसी /सुजीत चौरसिया : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय तथा राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं का जत्था जुलूस की शक्ल में मैदागिन चौराहे से बाबा विश्वनाथ धाम होते हुए दशाश्वमेध तक गया। जुलूस के प्रारंभ में […]

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

वाराणसी /सुजीत चौरसिया : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय तथा राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं का जत्था जुलूस की शक्ल में मैदागिन चौराहे से बाबा विश्वनाथ धाम होते हुए दशाश्वमेध तक गया। जुलूस के प्रारंभ में सभी महिलाएं केसरिया और पीले परिधान में डमरू बजाते हुए, हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए चल रही थी।
जुलूस में महिलाएं बम बम बोल रहा है काशी, जैसे भी गीत गाते हुए चल रही थी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा निकले जुलूस में बतौर अतिथि भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत शामिल रहीं। यात्रा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने किया।
जुलूस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विश्व के सर्वोच्च नेता, जिसकी ओर पूरे विश्व की निगाहें है, ऐसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में आज महाशिवरात्रि के दिन हम लोगों ने डमरु यात्रा निकालकर बाबा विश्वनाथ से कामना की, कि बाबा भोलेनाथ नरेंद्र मोदी जी को शक्ति प्रदान करें, जिससे राष्ट्र का और भी सुचारू रूप से निर्माण हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, मोहनिका माहेश्वरी, नेहा कक्कड़, किशोर कुमार सेठ, आरती पाठक, सारिका गुप्ता, विजय केसरी, अभिषेक चौरसिया सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं ।।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News