HomeTop NewsUS Warehouse Fire: क्यों कई दिनों बाद भी सुलग रही है लॉस...

US Warehouse Fire: क्यों कई दिनों बाद भी सुलग रही है लॉस एंजिल्स की यह इमारत? जानिए क्या है अंदर का खौफनाक मंज़र

अमेरिका के लॉस एंजिल्स (Boyle Heights) के एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद मेयर ने स्थानीय आपातकाल घोषित कर दिया है। जानिए क्यों कई दिनों बाद भी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही हैं; बावजूद इसके धुआं अभी भी उठ रहा है। लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट (LFD) की ओर से जानकारी दी गई है कि शहर में एक बड़ी इंडस्ट्रियल बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायरफाइटर्स की ओर से रात भर कोशिश की गई और रविवार को भी आग पर काबू पाने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं।

बुधवार को लॉस एंजिल्स के बॉयल हाइट्स (Boyle Heights) इलाके में एक बड़े गोदाम में आग लग गई, जिससे भारी धुआं निकला और यह कई दिनों तक मेट्रोपॉलिटन इलाके के कुछ हिस्सों में फैला रहा। लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने शनिवार को इस घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।

रविवार को लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट की ताजा जानकारी के अनुसार, दमकलकर्मियों ने आग को इमारत के एक हिस्से तक सीमित कर दिया है। आसानी से अंदर जाने के लिए दमकलकर्मियों की ओर से रात भर बाहरी दीवार के कुछ हिस्सों को हटाया गया।

LFD की ओर से बताया गया कि इस इमारत में आग बुझाने के काम में बड़ी चुनौतियां आ रही हैं, क्योंकि बड़े स्टोरेज रैक के कारण दमकलकर्मियों के लिए इमारत के अंदर सुरक्षित रूप से पानी की पाइप (हैंडलाइन) का इस्तेमाल करना मुश्किल हो रहा है।

LFD के अनुसार, साइट पर मौजूद कई सोलर पैनल की बिजली बंद कर दी गई है और कई लिथियम-आयन बैटरी हटा दी गई हैं, जिससे दमकलकर्मियों और आस-पास के लोगों के लिए खतरा काफी कम हो गया है।

दमकलकर्मियों की ओर से दिन भर आग बुझाने का काम जारी रखने की उम्मीद की जा रही है और बची हुई आग को बुझाने के लिए भारी मात्रा में पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से चेतावनी दी गई है कि आग बुझाने की कोशिशों के दौरान आस-पास के इलाकों में दिखने वाले धुएं की मात्रा और रंग में बदलाव हो सकता है।

LFD के अनुसार, अभी लोगों को वहां से निकालने या घर के अंदर ही रहने (शेल्टर-इन-प्लेस) का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

वहीं, बॉयल हाइट्स के पूर्व में स्थित इलाकों के लिए धुएं से जुड़ी चेतावनी जारी की गई है। धुएं से संवेदनशील लोगों को सलाह दी गई है कि वे साउथ कोस्ट एयर क्वालिटी मैनेजमेंट डिस्ट्रिक्ट की ओर से जारी हवा की गुणवत्ता से जुड़ी चेतावनियों पर नजर रखें और बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News