HomeEntertainmentNaagin 3 फेम एक्टर पर्व वी पर लगा नाबालिग से बलात्कार का...

Naagin 3 फेम एक्टर पर्व वी पर लगा नाबालिग से बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार

मुम्बई, साधना मिश्रा: कलर्स चैनल के मशहूर शो ‘नागिन’ से चर्चा में आए एक्टर पर्ल वी पुरी (Parl V Puri) पर एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगा है। इस माममे में पर्ल के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई है। टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक पर्ल वैसे तो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुम्बई, साधना मिश्रा: कलर्स चैनल के मशहूर शो ‘नागिन’ से चर्चा में आए एक्टर पर्ल वी पुरी (Parl V Puri) पर एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगा है। इस माममे में पर्ल के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई है। टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक पर्ल वैसे तो अपनी एक्टिंग और को-स्टार्स के साथ केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहते हैं लेकिन रेप के आरोप से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। यह पहली बार है जब पर्ल किसी विवाद से घिरे हों, इससे पहले वह कॉन्ट्रोवर्सी (controversy) से दूर ही रहना पसंद करते थे।

पर्व वी का इन एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा नाम
नागिन के तीसरे सीजन से चर्चा में आए पर्ल वी पुरी का नाम कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है। चाहें वो करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) हो, हिबा नवाब हों या सुरभि ज्योति, इन सब के साथ पर्ल वी पुरी के रिलेशनशिप की खबरें समय समय पर सामने आती रही हैं। हालांकि एक्टर ने कभी अपने किसी रिलेशनशिप को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया।

यह भी पढ़े… अभिनेत्री यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर से रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

इसलिए करिश्मा तन्ना से हुए अगल
साल 2020 में ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि रिलेशनशिप में रहने के बाद एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना पर्ल वी पुरी से शादी करना चाहती थीं लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे। खबरों की मानें तो अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। टीवी पर आदर्श बेटे को तौर पर पहचान बनाने वाले एक्टर पर्ल वी पुरी पर रेप के आरोप से अन्य कलाकार भी दंग हैं। एक्टर को पुलिस ने 4 जून की देर रात गिरफ्तार किया। फिलहाल, वह पुलिस हिरासत में ही हैं।

यह भी पढ़े… विधुर का विवाह ठोक-बजाकर करते हैं तो विधवा का क्यों नहीं…?

पिता नही चाहते थे बेटा बने एक्टर
वहीं रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने पर्ल वी पुरी के परिवार वालों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। पिछले साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हुआ था, जब यह घटना घटी तो पर्ल उस समय एक शो की शूटिंग में व्यस्त थे। आपको बता दें कि पर्ल वी पुरी के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा एक्टर बने लेकिन उन्होंने घर से भागकर अपना सपना पूरा किया।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News