HomeNationalBJP : राष्ट्रीय मोर्चा प्रभारियों में फेरबदल, सुनील बंसल को युवा मोर्चा...

BJP : राष्ट्रीय मोर्चा प्रभारियों में फेरबदल, सुनील बंसल को युवा मोर्चा का प्रभार

नई दिल्ली/ अदिति सिंह । भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने बृहस्पतिवार को संगठन के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की जिम्मेदारी में भारी फेरबदल किया। इसके मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वह पार्टी महासचिव तरुण चुघ की जगह लेंगे। चुघ अब अनुसूचित जाति मोर्चा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ अदिति सिंह । भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने बृहस्पतिवार को संगठन के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की जिम्मेदारी में भारी फेरबदल किया। इसके मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वह पार्टी महासचिव तरुण चुघ की जगह लेंगे। चुघ अब अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभार संभालेंगे। पहले, यह जिम्मेदारी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि के पास थी। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी पार्टी के अन्य राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह संभाल रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे अरूण सिंह को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।

—महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा का प्रभार मिला
—बैजयंत पांडा को महिला मोर्चा एवं तरूण चुघ को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी बनाया

पार्टी संगठन में पिछले दिनों हुए फेरबदल में महासचिव बनाए गए राधामोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अग्रवाल से पहले पूर्व महासचिव दिलीप सैकिया के पास यह जिम्मेदारी थी। भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष और नवनियुक्त महासचिव बंडी संजय कुमार को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। अब तक इस मोर्चे के प्रभारी रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। महिला मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। अब तक इस मोर्चे का प्रभार पूर्व महासचिव डी पुरंदेश्वरी के पास था। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पिछले साल जुलाई महीने में कुछ राष्ट्रीय महासचिव व उपाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इन मोर्चा प्रभारियों को मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपा जाना एक सामान्य प्रक्रिया है।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News