कौशांबी। कौशांबी जिले के महमूदपुर स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके के बाद दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। अस्पताल के बेड पर पड़ी एक घायल बच्ची का दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जो रोते-बिलखते हुए बता रही है कि वह तो किसी तरह बाहर आ गई, लेकिन उसके माता-पिता और दो छोटे भाई अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।
युद्ध क्षेत्र जैसी तबाही, बच्ची की आपबीती सुनकर नम हुईं आंखें
अवैध आतिशबाजी निर्माण के दौरान हुए इस भयानक विस्फोट के बाद मौके पर चारों तरफ सिर्फ तबाही का मंजर नजर आया।
अस्पताल में भर्ती इस मासूम का चेहरा और शरीर धमाके के जख्मों से भरा हुआ है। उसकी चीख और आंखों में छुपा खौफ किसी भीषण युद्ध क्षेत्र की याद दिलाता है। रोती हुई बच्ची बार-बार एक ही बात दोहरा रही है कि उसके परिवार के सदस्य मलबे में दबे हुए हैं। उसका यह दर्दनाक बयान जिसने भी सुना, उसकी आंखें भर आईं। देखें VIDEO:-
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, परिजनों की तलाश में जुटा प्रशासन
मासूम बच्ची का यह खौफनाक बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल हरकत में आ गए हैं।
अधिकारी अस्पताल पहुंचकर बच्ची से बातचीत कर उसके परिवार की जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि रेस्क्यू टीम मलबे के नीचे दबे उसके माता-पिता और भाइयों तक जल्द से जल्द पहुंच सके। इस भीषण हादसे ने कई हंसते-खेलते परिवारों को पल भर में उजाड़ कर रख दिया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

