HomeNationalBJP : लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

BJP : लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

नई दिल्ली /अदिति सिंह: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके मुताबिक विनोद तावड़े विभिन्न दलों के नेताओं के पार्टी में शामिल होने की कवायद की देखरेख करेंगे, जबकि राधामोहन दास अग्रवाल दृष्टिपत्र तैयार करने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /अदिति सिंह: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके मुताबिक विनोद तावड़े विभिन्न दलों के नेताओं के पार्टी में शामिल होने की कवायद की देखरेख करेंगे, जबकि राधामोहन दास अग्रवाल दृष्टिपत्र तैयार करने की अगुवाई करेंगे। सूत्रों के मुताबिक महासचिव सुनील बंसल प्रचार और प्रसार अभियान से संबंधित विभिन्न पहलुओं की देखरेख करेंगे। बंडी संजय कुमार और तरुण चुघ सहित अन्य महासचिवों की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य इकाइयों के साथ समन्वय करना होगा ताकि लोकसभा अभियान के विभिन्न पहलुओं को आकार दिया जा सके।

—विनोद तावड़े विभिन्न दलों के नेताओं के पार्टी में शामिल होने की व्यवस्था देखेंगे
—राधामोहन दास अग्रवाल दृष्टिपत्र तैयार करने की अगुवाई करेंगे
—सुनील बंसल को बडी जिम्मेदारी, देखेंगे प्रचार और प्रसार अभियान की कमान

भाजपा अक्सर विभिन्न दलों के प्रभावशाली नेताओं को अपने खेमे में शामिल होने के लिए लुभाती रही है, खासकर चुनावों के दौरान। हालांकि कभी-कभी इससे पुराने लोगों में नाराज़गी भी पैदा हो जाती है। लिहाजा, एक सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इस बार पार्टी ने एक समिति के गठन का फैसला किया है। बता दें कि नड्डा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव सहित पार्टी महासचिवों और वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें उन्होंने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। भाजपा ने इससे पहले अपनी सभी राज्य इकाइयों से मंदिरों और उनके आसपास की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए 14 जनवरी से एक अभियान शुरू करने और लोगों को अपने पड़ोस के मंदिरों में प्रार्थना करके 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा के बाद पार्टी की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दर्शन के लिए देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या आने वाले लोगों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए पार्टी के प्रदेश नेताओं को जिम्मेदारियां दे रही हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News