30.3 C
New Delhi
Sunday, July 6, 2025

BJP ने पश्चिम बंगाल में 200 सीट जीतने का दिया टारगेट

–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया विजयश्री का ‘गुरु मंत्र
–भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पीएम ने फूंकी जान
–पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीट जीतेगी भाजपा, बनाएगी सरकार
–पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों पर गहन मंथन
–पार्टी संगठन को जमीन पर और ज्यादा मजबूत बनाने की सलाह
–भाजपा जहां कमजोर है, वहां के बूथ और पन्ना तक को करें मजबूत

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक मेें दो महीने बाद पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विजय श्री का गुरु मंत्र दिया। साथ ही पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने, जिन राज्यों में पार्टी कमजोर है, वहां बूथ, पन्ना स्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा को टारगेट भी दिया। दिल्ली के एनडीएमसी कनवेंशन सेंटर में आयोजित एक दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया। जबकि अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने किया। कोरोना काल के बाद प्रत्यक्ष रूप में हो रही पहली बैठक में तीनों कृषि बिलों, बजट, कोरोना काल की उपलब्धियां सहित आने वाले पांच राज्यों के चुनाव पर मंथन हुआ। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के प्रभारी, सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेशों के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक बैठक का केंद्र बिंदु पश्चिम बंगाल खास तौर पर रहा, जिसके लिए विशेष निर्देश भी दिए गए। बैठक में पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों पर निर्णायक जीत का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

BJP ने पश्चिम बंगाल में 200 सीट जीतने का दिया टारगेट

इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं है बल्कि उसकी प्राथमिकता देश के लिए काम करने और देश को बड़ा बनाने की है। पीएम ने देशभर के कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि सबका साथ, सबका विकास भाजपा का मूलमंत्र है। इस मूलमंत्र की थ्योरी को लेकर भाजपा देश में सकारात्मक कार्य कर रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने पार्टी के नेताओं को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में से ज्यादातर राज्यों में कमल खिलाना है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी पूरी ताकत झोंक दें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन और पार्टी का मिशन केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि हमेशा देश को आगे बढ़ाना है। देश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संगठन को भी उसी हिसाब से अपनी गुणवत्ता का विकास करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास-यही भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है। इसी मूलमंत्र को आधार मानकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारें देश भर में सकारात्मक कार्य कर रही है चाहे जीएसटी सुधार का विषय हो, कृषि सुधार का विषय हो या फ्रेट कॉरिडोर का विषय हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में विकास के लिए एक सकारात्मक माहौल है, इसलिए देश के विकास के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर संगठन का विस्तार करते हुए नेशन फस्र्ट के लिए काम करते रहना चाहिए।

पांच राज्यों विधान सभा चुनावों पर भी चर्चा

बैठक में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिल नाडु, पुदुच्चेरी और असम में होने वाले आसन्न विधान सभा चुनावों पर भी चर्चा हुई और इस संदर्भ में पार्टी की संबंधित राज्य इकाइयों ने अपनी-अपनी रिपोट्र्स भी सौंपी। बैठक में पार्टी की सांगठनिक रचना और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। राजनीतिक प्रस्ताव में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि आने वाले विधान सभा चुनावों में भाजपा पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतेगी, क्योंकि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल सरकार के भ्रष्टाचार, अराजकता और गरीब विरोधी नीतियों के कारण त्रस्त है। हमारा यह स्पष्ट मानना है कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों पर निर्णायक जीत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

असम में दोबार खिलेगा कमल, केरल में बढेगा पार्टी का जनाधार

प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि असम में भी पिछले पांच वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने लोगों की भलाई के और प्रदेश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। अत: असम में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहीहै। पुदुच्चेरी में भी भाजपा के समर्थन में वृद्धि हुई है और निश्चित रूप से इस बार वहां पर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। तमिल नाडु में भी एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। केरल में भी भाजपा अपने जनाधार में वृद्धि करेगी और तीसरे प्रमुख स्तंभके रूप में उभरेगी, ऐसा विश्वास हमने आज के राजनीतिक प्रस्ताव में व्यक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश में विस्तारक योजना के विस्तार पर फोकस

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र ने कहा कि आज की बैठक में कृषि सुधारों, आत्मनिर्भर भारत अभियान, पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव और पार्टी की संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही हिमाचल प्रदेश में विस्तारक योजना और कर्नाटक में कर्नाटक में कार्यकर्ताओं को नए तरीके से नए कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी को मंडल स्तर तक बढ़ाने की योजना पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles