नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चतुर्थ सरसंघचालक प्रो. राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उनके राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और सामाजिक समरसता के प्रति योगदान को नमन किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अपने सरल, सौम्य और समर्पित जीवन से उन्होंने संघ कार्य के विस्तार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। माँ भारती की सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण और उनके जीवन मूल्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं माँ भारती के अनन्य उपासक श्रद्धेय प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! उनके आदर्श, विचार एवं सरल व्यक्तित्व हम सभी को राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और चरित्र निर्माण के पथ पर निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूजनीय प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र प्रथम की भावना, संगठन के प्रति उनका समर्पण और समाज सेवा का उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श और सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “कुशल संगठनकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और समाज के जागरण के लिए समर्पित रहा। उनकी सरलता, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम का भाव आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी रज्जू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक श्रद्धेय प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। माँ भारती की सेवा के लिए समर्पित उनका कर्तव्यनिष्ठ जीवन सदैव हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

