HomeTop NewsCM Yogi UP Tour: प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी को मिलेगी ₹1200 करोड़...

CM Yogi UP Tour: प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी को मिलेगी ₹1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात

CM Yogi UP Tour: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 7 जुलाई को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी के तूफानी दौरे पर रहेंगे। वे ₹1200 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे और काशी विश्वनाथ में दर्शन करेंगे।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मंगलवार 7 जुलाई को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले प्रतापगढ़ पहुंचेंगे, जहां राजकीय इंटर कॉलेज में 384 करोड़ रुपए से अधिक की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रतापगढ़ दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुल्तानपुर पहुंचेंगे, जहां कलेक्ट्रेट सभागार में वह अयोध्या मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा व नये कार्यों की कार्य योजना के संबंध में बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुल्तानपुर व इसौली विधानसभा क्षेत्रों में 819 करोड़ रुपए से अधिक की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। सीएम यहां विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को चेक/प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुल्तानपुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वाराणसी के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह पहले कालभैरव मंदिर में और इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन/पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

CM Yogi 7 July Schedule: जानिए कब कहां रहेंगे मुख्यमंत्री?

ज़िला (District)विकास सौगात (Budget Amount)मुख्य कार्यक्रम / समीक्षा (Key Event)
प्रतापगढ़ (Pratapgarh)₹384 करोड़ से अधिक (111 योजनाएं)राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में जनसभा और लोकार्पण
सुल्तानपुर (Sultanpur)₹819 करोड़ से अधिक (99 योजनाएं)अयोध्या मंडल के PWD कार्यों की समीक्षा और लाभार्थी चेक वितरण
वाराणसी (Varanasi)विकास कार्यों की समीक्षाकानून व्यवस्था बैठक, बाबा कालभैरव व काशी विश्वनाथ दर्शन

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News