HomeStateGujaratमहिला को तालिबानी सजा, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, कंधे पर पति...

महिला को तालिबानी सजा, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, कंधे पर पति को उठाकर चलवाया

गुजरात में दाहोद जिले में एक आदिवासी महिला को मानवता को शर्मसार करने वाली सजा —अवैध संबंध रखने के आरोप में महिला को उसके पति एवं गांव वालों ने सुनाई सजा —पीडि़त महिला के पति और 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया —महिला को सजा के तौर पर पति को कंधे पर उठाकर चलने को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गुजरात में दाहोद जिले में एक आदिवासी महिला को मानवता को शर्मसार करने वाली सजा
—अवैध संबंध रखने के आरोप में महिला को उसके पति एवं गांव वालों ने सुनाई सजा
—पीडि़त महिला के पति और 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया
—महिला को सजा के तौर पर पति को कंधे पर उठाकर चलने को मजबूर किया

दाहोद (गुजरात)/ टीम डिजिटल : गुजरात में दाहोद जिले में एक आदिवासी महिला को मानवता को शर्मसार करने वाली सजा गांववालों ने सुनाई, जिसे सुनकर सभी के रोंगटे खडे हो जाएंगे। जिले के धानपुर तालुका के खजूरी गांव में एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप में 23 वर्षीय आदिवासी महिला को उसके पति एवं गांव वालों ने सजा देते हुए कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को इस मामले में कम से कम 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य महिला आयोग ने भी इस चौंकाने वाली घटना का संज्ञान लिया है और जिला पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। धानपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक बी एम पटेल ने बताया कि इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। यह घटना इस महीने के शुरुआत में हुई और मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

पटेल ने बताया कि बुधवार को पीडि़त महिला के पति और 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस वीडियो को कथित तौर पर आरोपी ने ही बनाकर साझा किया था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना छह जुलाई को आदिवासी बहुल धानपुर तालुका के खजूरी गांव में हुई थी। पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो में पीडि़त महिला का पति और अन्य लोग उसे घसीटते, पिटाई करते और निर्वस्त्र कर घुमाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में अधिकतर महिला के रिश्तेदार हैं और उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं और बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढें...दहेज प्रथा के खिलाफ देश में एक नई पहल, राज्यपाल ने रखा उपवास

उन्होंने बताया कि महिला को सजा के तौर पर उसके पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए भी मजबूर किया गया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो में कुछ महिलाएं पीडि़ता को कपड़े से ढंकने का प्रयास करती दिख रही हैं, जिन्हें आरोपी हटाता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वीडियो में नजर आ रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, राज्य महिला आयोग ने दाहोद के पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। आयोग की अध्यक्ष लीलाबेन अंकोलिया ने कहा,मैंने पुलिस अधीक्षक को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीडि़त महिला को न्याय दिलाने को कहा है। हमारी टीम जिले का दौरा कर पीडि़ता से मुलाकात करेगी, जोकि फिलहाल पुलिस सुरक्षा में है।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News