26.3 C
New Delhi
Monday, July 14, 2025

इंदरप्रीत कौर ने जीता सुनख्खी पंजाबन सीजन-3 सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब

नई दिल्ली/ प्रज्ञा शर्मा : भारत के सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता सुनख्खी पंजाबन सीज़न 3 सांस्कृतिक सौंदर्य प्रतियोगिता का आज यहां आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंदरप्रीत कौर को विनर घोेषित किया गया। अमन प्रीत कौर को ​सेकेंण्ड एवं मनप्रीत को तीसरे स्थान पर रही। सुनखी पंजाबन प्रशासक डॉ. अवनीत कौर भाटिया की अगुवाई में प्रतियोगिता संपन्न हुई। यह दिल्ली में स्थित एक सौंदर्य प्रतियोगिता है जो पंजाबी महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करती है। यह मंच दुनिया को पंजाबी संस्कृति और विरसा का प्रतिनिधित्व करने का एक मौका देता है। इसमें भाग लेने की आयु सीमा 18-30 के बीच है। साथ ही, प्रतिभागियों को पंजाबी पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। तीन वर्षो की तरह इस वर्ष भी यह सीजन 19 मार्च सत्य साई सभागार में मनाया गया।

—अमन प्रीत कौर सेकेंण्ड एवं मनप्रीत को तीसरे स्थान पर रही
—दिल्ली के सत्य साई ऑडिटोरियम में मनाया गया सौंदर्य प्रतियोगिता

सुनख्खी पंजाबन के पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली लड़कियों को स्वर्ण के सग्गी फूल से पुरस्कृत किया जाता है साथ ही इस वर्ष उनको 21000, 11000, 5100 की नकद रकम के साथ साथ सग्गी फुल जोकि एक पंजाबी लड़की के माथे पर पहनाया जाने वाला एक पारंपरिक आभूषण है,यह भी गोल्ड प्लेटेड तीनो स्थान पर रहने वाली कुड़ियों को दिया गया। नई पीढ़ी जो अपनी विरासत खो रही है, उसका मतलब है आज की लड़कियां, खासकर दिल्ली की लड़कियां इसी को जागरूक रखने के लिए यह प्रतिवर्ष मनाया जाता है, इस साल इसमें खास बात यह भी हैं, दिल्ली में इस सीजन का भाग बनने के लिए इस साल पंजाब की 3 लड़कियों ने भी भाग लिया।

महिला सशक्तिकरण को ध्यान मे रखते हुए शुरू हुई प्रतियोगिता

बता दें कि डा. अवनीत कौर भाटिया ने 2019 में इस शो की शुरुवात की थी। उनकी माताजी देवेंद्र कौर के निर्देश अनुसार की गई। मां चाहतीं थी कि पंजाबी भाषा, रहन सहन को बढ़ावा दिया जाए, आज बेशक वह हमारे बीच नहीं है उनका आशीर्वाद और दुआ हमेशा हमारे साथ है इसी को मध्य नजर रखते हुए इस साल भी इस सीजन को हर्षोलास से मनाया गया। महिला सशक्तिकरण को मुख्य रखते हुए शो में पंजाबी लड़कियों ने फुलकारी लेकर मंच को खूबसूरत बनाया 23 लड़कियां अपनी खूबसूरती और प्रतिभा से यहां तक पहुंच कर जगह बनाई, जिसमें हमे एक से एक टैलेंट देखने को मिला पंजाबी लोक नाच और टैलेंट राउंड में सब सुनख्खी पंजाबनो ने एक से बड़ कर एक कमाल की परफॉर्मेंस दी प्रतियोगिता का तीसरा सीज़न इस बार राजधानी दिल्ली के सत्य साई सभागार लोधी रोड में आयोजित किया गया था।

शो में पंजाबी सिनेमा और रेडियो से आई हस्तियां

पंजाबी सिनेमा की मशूर हस्ती जिरनेल सिंह विरासत फिल्म्स उन्होंने शिरकत की और जजमेंट की भूमिका निभाई मिस इंडिया समरीन हंसी ने, जगजीत सिंह जोकि ग्रे मॉडल हैं इसी के साथ शंकर सावहने, जीत कलसी और पंजाबी सिनेमा की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इसदिन के अवसर पर महिलाओं को समर्पित इस विशेष प्रतियोगिता में दिल्ली वासियों को पंजाबी विरासत का परिचय दिया। इस गहना की पंजाबी परंपरा को पुर्नजीवित करने और अपनी अमूल्य धरोहर के साथ फिर से जुड़ने की जरूरत है। पंजाबी पोशाक पहने लड़कियों को जज द्वारा पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के बारे में पूछताछ की गई। सवालों के जवाब भी बेहतरीन थे। पहले स्थान पर आने वाली लड़की ……… को स्वर्ण का सग्गी फुल ल दीया गया, साथ ही साथ एक फिल्म में काम करने का मौका दिया गया।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles