HomeHealthकोविड-19 : देश में 24 घंटों के दौरान 95,735 नए मामले

कोविड-19 : देश में 24 घंटों के दौरान 95,735 नए मामले

-देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,19,018 है नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के कुल 95,735 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों में से 60 फीसदी योगदान केवल पांच राज्यों का है। अकेले महाराष्ट्र से 23,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि आंध्र प्रदेश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

-देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,19,018 है

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के कुल 95,735 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों में से 60 फीसदी योगदान केवल पांच राज्यों का है। अकेले महाराष्ट्र से 23,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि आंध्र प्रदेश ने इस सूची में 10,000 से अधिक मामलों का योगदान दिया है।

कुल सक्रिय मामलों में 74 फीसदी से अधिक मामले 9 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से आए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का फिलहाल कुल सक्रिय मामलों में 49 फीसदी का योगदान है। महाराष्ट्र इस सूची में 2,50,000 से अधिक मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश प्रत्येक में 97,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,172 मौतें दर्ज की गई हैं।

कल (बीते हुए कल) महाराष्ट्र में 380 लोगों की मौत के साथ 32 फीसदी मौते दर्ज की गईं। इसके बाद कर्नाटक से 128 तथा तमिलनाडु से 78 मौतें दर्ज की गईं। कुल मौतों में से पांच राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 69 फीसदी मौतें हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News