HomeStateChhattisgarhChhattisgarh CM विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से...

Chhattisgarh CM विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण और सार्थक रही। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव श्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण और सार्थक रही।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News