HomeTop NewsCM Yogi Saharanpur Visit: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, अपने...

CM Yogi Saharanpur Visit: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, अपने हाथों से परोसा मिड-डे मील

CM Yogi Saharanpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर दौरे पर स्कूली बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा, किट बांटी और सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सहारनपुर। CM Yogi Saharanpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे के दौरान एक बेहद भावुक और मनमोहक तस्वीर सामने आई है। यहाँ मुख्यमंत्री के हाथों स्कूल बैग, किताबें, कॉपियां और स्टेशनरी किट पाकर प्राथमिक और परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान जब मुख्यमंत्री ने बच्चों से बड़े प्यार से पूछा कि “रोज स्कूल आओगे?”, तो मासूम बच्चों ने मुस्कुराते हुए नियमित रूप से स्कूल आने का वादा किया। इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई मधुर सरस्वती वंदना से हुई।

प्रदर्शनी में बच्चों के नवाचार और आत्मविश्वास को सराहा

कार्यक्रम स्थल पर बच्चों द्वारा लगाई गई एक विशेष प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के पास जाकर उनके द्वारा बनाए गए नए मॉडल्स और नवाचारों (Innovations) की जानकारी ली। मंच से अपने संबोधन में सीएम योगी ने इन नन्हे वैज्ञानिकों और स्कूली बच्चों के गजब के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल से लेकर मुख्य मंच तक बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया और सभी को चाकलेट बांटीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी में बच्चों के नवाचार और आत्मविश्वास को सराहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी में बच्चों के नवाचार और आत्मविश्वास को सराहा

भोजन मंत्र के बाद सीएम ने खुद परोसा खाना

समारोह के संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद बच्चों को अपने हाथों से गरमा-गरम भोजन परोसा। इस नेक कार्य में प्रदेश सरकार के मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का साथ दिया। बच्चों ने भोजन ग्रहण करने की पारंपरिक रीत निभाते हुए सबसे पहले ‘भोजन मंत्र’ का पाठ किया। सूबे के मुखिया को अपने सामने भोजन परोसते देख बच्चे बेहद उत्साहित और आनंदित नजर आए।

CM Yogi Saharanpur Visit: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, अपने हाथों से परोसा मिड-डे मील
CM Yogi Saharanpur Visit: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, अपने हाथों से परोसा मिड-डे मील

क्लासरूम में बच्चों से संवाद और नन्हे-मुन्नों का अन्नप्राशन

इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे विद्यालय के क्लासरूम में पहुंच गए। उन्होंने कक्षा में मौजूद एक-एक बच्चे से उनका नाम पूछा और उनसे बालसुलभ बातचीत की। बच्चों ने भी बिना किसी डर के सीएम के सभी सवालों के बेहद निश्छल और प्यारे उत्तर दिए, जिसे सुनकर पूरी कक्षा खिलखिला उठी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की हौसलाअफजाई की और उन्हें उपहार दिए।

खराब मौसम के कारण क्लासरूम के भीतर ही नन्हे बच्चों के लिए अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया था। सीएम योगी ने बच्चों के माथे पर चंदन का टीका लगाया और उन्हें अपने हाथों से खीर खिलाई। मुख्यमंत्री ने सभी नन्हे-मुन्नों को उपहार में सुंदर खिलौने भी दिए, और कुछ बच्चे तो मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री की गोद में खेलते हुए भी दिखाई दिए।

बच्चों के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, अपने हाथों से परोसा मिड-डे मील; नौनिहालों को किट देकर कराया अन्नप्राशन
बच्चों के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, अपने हाथों से परोसा मिड-डे मील; नौनिहालों को किट देकर कराया अन्नप्राशन

इन बच्चों और प्रधानाध्यापकों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री के हाथों निम्नलिखित बच्चों को स्टेशनरी किट, बैग और कॉपियां प्रदान की गईं:

  • साक्षी: कक्षा-1 (पीएम श्री विद्यालय, बडढ़ा खेड़ा, सरसावा)
  • आरव: कक्षा-1 (मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, सढौली हरिया, रामपुर मनिहारान)
  • लव्यांश: कक्षा-1 (उच्च प्राथमिक विद्यालय, इस्माइलपुर, पुंवारका)
  • अस्मिता: कक्षा-1 (प्राथमिक विद्यालय, पानसर, मुजफ्फराबाद)
  • रविंद्र: कक्षा-4 (पीएम श्री विद्यालय, दलहेडी, नानौता)

5 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का सम्मान

सीएम योगी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सहारनपुर के 5 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया।

  • इंदु बेस – इंचार्ज प्रधानाध्यापक – उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुतुबपुर लबडोला विकास क्षेत्र नागल
  • कुलदीप अरोड़ा – प्रधानाध्यापक – प्राथमिक विद्यालय, सरसावा नंबर-1 विकास क्षेत्र सरसावा
  • अश्वनी कुमार शर्मा – इंचार्ज प्रधानाध्यापक – प्राथमिक विद्यालय, तबर्रकपुर विकास क्षेत्र गंगोह
  • राज सिंह – इंचार्ज प्रधानाध्यापक – प्राथमिक विद्यालय, घान्ना खंडी विकास क्षेत्र पुंवारका
  • मोहिनी पाल – इंचार्ज प्रधानाध्यापक – कंपोजिट विद्यालय, खिड़का जुनारदार विकास क्षेत्र मुजफ्फराबाद

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News