HomeTechnologyअचानक ठप हुआ ChatGPT! भारत समेत दुनिया भर के हजारों यूजर्स परेशान,...

अचानक ठप हुआ ChatGPT! भारत समेत दुनिया भर के हजारों यूजर्स परेशान, जानिए OpenAI ने क्या कहा

OpenAI का ChatGPT दुनिया भर में ठप हो गया है। 1500 से ज्यादा यूजर्स ने लॉग-इन और प्रॉम्प्ट सबमिट न होने की शिकायत की। जानिए ओपनएआई का आधिकारिक बयान।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ChatGPT Down Today: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र की अग्रणी अमेरिकी कंपनी ओपनएआई (OpenAI) का बहुचर्चित एआई चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) शनिवार को एक बड़े वैश्विक तकनीकी व्यवधान (Outage) का शिकार हो गया। इस तकनीकी खराबी के कारण भारत, अमेरिका, यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में सेवाएं अचानक प्रभावित हो गईं, जिससे हजारों उपयोगकर्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वेबसाइट और ऐप डाउन होने की जानकारी देने वाले ट्रैकर प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे तक 1,535 से अधिक यूजर्स ने चैटजीपीटी के काम न करने की शिकायतें दर्ज कराईं।

किन-किन सेवाओं पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, इस आउटेज का सबसे बड़ा असर मुख्य वेबसाइट पर देखने को मिला:

  • 80% यूजर्स ने चैटजीपीटी वेबसाइट के इस्तेमाल में आ रही दिक्कतों की शिकायत की।
  • 8% यूजर्स को मोबाइल ऐप का उपयोग करने में बाधा आई।
  • 8% यूजर्स ने एपीआई (API) सेवाओं के ठप होने की जानकारी साझा की।

लॉग-इन फेल से लेकर एरर मैसेज तक की भरमार

इस आउटेज के दौरान फ्री (Free) और पेड (Paid Subscribers) दोनों तरह के यूजर्स प्रभावित हुए। दुनिया भर के यूजर्स ने शिकायत की कि वे चैटजीपीटी में लॉग-इन नहीं कर पा रहे थे या अचानक अकाउंट से साइन-आउट हो गए।

कई यूजर्स जब अपने प्रॉम्प्ट सबमिट कर रहे थे, तो स्क्रीन पर ‘Service Unavailable’ का मैसेज आ रहा था। इसके अलावा पुरानी चैट हिस्ट्री लोड न होना और लोडिंग स्क्रीन पर ही अटक जाना जैसी समस्याएं भी सामने आईं। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर स्क्रीनशॉट पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

ओपनएआई ने की पुष्टि, कारण अभी अस्पष्ट

तकनीकी खराबी की शिकायतें बढ़ने के बाद ओपनएआई ने अपने आधिकारिक स्टेटस पेज पर इस समस्या की पुष्टि की। कंपनी ने बताया कि वे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और सेवाओं को सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

हालांकि, ओपनएआई ने अभी तक इस वैश्विक व्यवधान के मुख्य कारण का खुलासा नहीं किया है और न ही यह बताया है कि सेवाएं पूरी तरह से कब तक बहाल हो पाएंगी।

गौतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिनों पहले ही चैटजीपीटी, कोडेक्स और एपीआई सेवाएं बड़े स्तर पर ठप हो गई थीं, जिन्हें पूरी तरह ठीक होने में लगभग 24 घंटे का समय लग गया था।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News