NTPC दादरी को 24 अप्रैल 2026 को गोवा में मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा “पर्यावरण अनुपालन एवं गवर्नेंस में उत्कृष्टता – सेंट्रल सेक्टर कोल आईपीपी” श्रेणी में पहला स्थान मिला है। यह सम्मान संयंत्र की ओर से अपर महाप्रबंधक श्री बानिस कुमार झा ने प्राप्त किया।
यह पुरस्कार दादरी संयंत्र के सतत संचालन, सख्त पर्यावरण मानकों का पालन और जिम्मेदार प्रबंधन के लिए दिया गया है। यह एनटीपीसी दादरी की पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगातार की जा रही मेहनत को मान्यता देता है।
संयंत्र लगातार उच्च स्तर के पर्यावरणीय अनुपालन को बनाए रखते हुए बिजली उत्पादन कर रहा है। इस उपलब्धि से दादरी की टीम का उत्साह और बढ़ गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

