HomeBusinessTCS ने एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी किया ऐलान; 50,000 एसोसिएट्स को...

TCS ने एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी किया ऐलान; 50,000 एसोसिएट्स को क्लॉड AI सीखने का मिलेगा मौका

भारतीय आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को अमेरिकी AI कंपनी एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी ऐलान किया। इससे 50,000 एसोसिएट्स को क्लाउड एआई को सीखने का मौका मिलेगा।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। भारतीय आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को अमेरिकी AI कंपनी एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी ऐलान किया। इससे 50,000 एसोसिएट्स को क्लाउड AI को सीखने का मौका मिलेगा। यह कदम कंपनी द्वारा एआई अपनाने की रणनीति का हिस्सा है।

TCS के अनुसार, वह क्लॉड एआई मॉडल के शुरुआती एक्सेस के जरिए क्लॉड मॉडल फैमिली पर जॉइंट इंडस्ट्री सॉल्यूशन और गहरी एआई विशेषज्ञता देने के लिए एक केंद्रित बिजनेस यूनिट बनाएगी।

कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी के जरिए कंपनी की कोशिश सामान्य उद्योगों में एआई प्रोजेक्ट्स को पायलट से परे ले जाने की है।

आईटी कंपनी ने कहा,”टीसीएस की गवर्नेंस, कंट्रोल और क्रियान्वयन क्षमता से कंपनियां क्लॉड एआई को आत्मविश्वास के साथ लागू कर पाएंगी।”

कंपनी ने कहा कि बड़े पैमाने पर आंतरिक तैनाती, मिलकर मार्केट में प्रोडक्ट लाने, इंडस्ट्री में साथ मिलकर इनोवेशन करने और वर्कफोर्स को सक्षम बनाने जैसी चीजों को मिलाकर, यह पार्टनरशिप क्लाइंट्स को पूरे एंटरप्राइज में इसे अपनाने और मापने योग्य नतीजे पाने का एक व्यावहारिक रास्ता देती है।

यह साझेदारी TCS के प्रोडक्ट्स, प्लेटफॉर्म और खास डोमेन के लिए बने सॉल्यूशंस तक भी फैली हुई है।

यूके में TCS का एफसीए-रेगुलेटेड लाइफ और पेंशन बिजनेस ‘डिलिजेंटा’- जो 22 मिलियन से ज्यादा लाइफ और पेंशन कस्टमर्स को सेवा देता है – बड़े पैमाने पर ‘एजेंटिक प्रोसेस ट्रांसफॉर्मेशन’ के जरिए ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ‘क्लॉड’ का इस्तेमाल करेगा।

इसके अलावा, बीएफएसआई प्रोडक्ट्स और प्लेटफॉर्म्स की टीमें सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और आईटी ऑपरेशन्स में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए क्लॉड कोड का इस्तेमाल करेंगी।

TCS, क्लॉड कोड इकोसिस्टम में अपनी डोमेन-बेस्ड इंजीनियरिंग एक्सपर्टीज भी लाएगी। इसमें दोबारा इस्तेमाल होने वाली स्किल्स और प्लगइन्स शामिल होंगे, साथ ही क्लेम सेटलमेंट और लेंडिंग एडवाइजरी जैसी क्षमताएं भी होंगी।

टीसीएस के सीईओ और एडी, के. कृतिवासन ने कहा, “एंटरप्राइज एआई की वैल्यू बिजनेस के संदर्भ को समझने, जटिल सिस्टम्स को मैनेज करने और गहरे एआई इंजीनियरिंग टैलेंट को लागू करने से आती है।”

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी ग्राहकों को तेजी से प्रोडक्शन की ओर बढ़ने में मदद करेगी, खासकर उन इंडस्ट्रीज में जहां भरोसा, मजबूती और रेगुलेटरी नियमों का पालन बहुत जरूरी है।

एंथ्रोपिक के को-फाउंडर और सीईओ, डारियो अमोदेई ने कहा कि यह पार्टनरशिप भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, जो उसका दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है।

टाटा संस के चेयरमैन, एन चंद्रशेखरन ने कहा, “एंथ्रोपिक की क्षमताओं को टाटा ग्रुप के बड़े पैमाने, भरोसेमंद रिश्तों और देश-निर्माण की प्रतिबद्धता के साथ मिलाकर, हम एंटरप्राइज में नए बदलावों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे और भारत के युवाओं को एआई के दौर में आगे रहने के लिए जरूरी स्किल्स से लैस करेंगे।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News