HomeNationalCJP Jantar Mantar Protest: अभिजीत दिपके अपनी भूख हड़ताल खत्म की, जेपी...

CJP Jantar Mantar Protest: अभिजीत दिपके अपनी भूख हड़ताल खत्म की, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे CJP के प्रतिनिधि

Delhi Jantar Mantar Protest Updates: जंतर-मंतर पर CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म किया। पार्टी का दावा है कि सरकार जेपी नड्डा के जरिए बातचीत को तैयार हुई है। दिल्ली में शास्त्री भवन के पास दागे गए आंसू गैस।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बड़ा नया मोड़ सामने आया है। जंतर-मंतर पर पिछले ढाई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। अनशन खत्म करने के साथ ही पार्टी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार उनके मांगों पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गई है।

गौरतलब है कि 18 जुलाई को जब दिल्ली पुलिस जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल ले गई थी, उसी समय से अभिजीत दिपके भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। आखिरकार ढाई दिन के कड़े अनशन के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

AISA के छात्रों का भी अनशन समाप्त, दिग्गजों ने पिलाया जूस

अभिजीत दिपके से पहले सोमवार को ही पिछले 23 दिनों से लगातार भूख हड़ताल कर रहे आइसा (AISA) के तीन युवा छात्रों— नेहा, मनीष और आमीन ने भी अपना अनशन समाप्त कर दिया। इस मौके पर जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता प्रकाश राज, सांसद मनोज झा, राजाराम सिंह, अमरा राम, डॉ. योगेंद्र यादव और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण जैसे कई प्रमुख लोग मौके पर पहुंचे और छात्रों से अनशन खत्म करने का भावुक आग्रह किया।

इन सभी दिग्गजों ने छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान डॉ. योगेंद्र यादव ने कहा कि यह आंदोलन का अंत नहीं है, बल्कि संघर्ष के इस विशेष रूप का विराम है। वहीं, अभिनेत्री शबाना आजमी ने युवाओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि हमारी पीढ़ी आज के युवाओं को बेहतर माहौल देने में भले ही असफल रही हो, लेकिन इन युवाओं ने संघर्ष का एक नया और सही रास्ता दिखाया है।

जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए रवाना हुए CJP प्रतिनिधि

एक तरफ अनशन खत्म हुआ, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई। CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने जानकारी दी कि सरकार ने खुद पहल करते हुए सुबह आंदोलनकारियों से संपर्क साधा था। इसके बाद सीजेपी की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे।

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि सरकार ने बातचीत की पहल की है और वे अपनी स्पष्ट मांगों के साथ जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारी जनसमर्थन के बल पर युवाओं की जीत सुनिश्चित होगी।

हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

बातचीत का दौर शुरू होने के बावजूद दिल्ली की सड़कों पर माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। CJP द्वारा निकाले गए संसद मार्च में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर बढ़ने लगे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को भारी बैरिकेडिंग करनी पड़ी।

शास्त्री भवन के पास जब आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत मध्य दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है और एहतियात के तौर पर नई दिल्ली इलाके के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News