HomeNationalIAS नरेश कुमार दिल्ली के नये मुख्यसचिव होंगे

IAS नरेश कुमार दिल्ली के नये मुख्यसचिव होंगे

नई दिल्ली /अदिति सिंह : केंद्र गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश कुमार को दिल्ली को अलगा मुख्यसचिव नियुक्त किया है। वर्तमान में वह अरूणांचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पर पद कार्यरत हैं। दिलली के मुख्यसचिव विजय देव 20 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नरेश कुमार उनकी जगह लेंगे। सरकार के एलान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /अदिति सिंह : केंद्र गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश कुमार को दिल्ली को अलगा मुख्यसचिव नियुक्त किया है। वर्तमान में वह अरूणांचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पर पद कार्यरत हैं। दिलली के मुख्यसचिव विजय देव 20 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नरेश कुमार उनकी जगह लेंगे। सरकार के एलान के साथ ही नौकरशाही में कुछ समय से चला आ रहा असमंजस खत्म हो गया है। इस पद के लिए चार वरिष्ठ आइएएस रेस में थे जिनके नाम की चर्चा कुछ समय से चली आ रही थी। अब इन बातों पर विराम लगाते हुए केंद्र सरकार ने नाम की घोषणा कर दी है।

—विजय देव  सेवानिवृत्त हो रहे हैं,धरमेंद्र को अरुणांचल प्रदेश की कमान

बता दें कि वरिष्ठ आईएएस नरेश कुमार पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं। वह 1987 बैच के आइएएस हैं, जो विजय देव के समकक्ष हैं। विजय देव कल यानि बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नरेश कुमार दिल्ली परिवहन निगम डीटीसी के सीएमडी एवं चेयरमैन भी रह चुके हैं।
केंद्र शासित राज्य होने के कारण दिल्ली में एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) से आइएएस ही लगते रहे हैं। उसके अनुसार आंकलन करें तो इस कड़ी में नरेश कुमार सबसे वरिष्ठ माने जा रहे हैं।
इसके अलावा एनडीएमसी के चेयरमैन धरमेंद्र को अरुणांचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1989 बैच के आईएएस हैं। इसी प्रकार पोदुचेरी के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार को दिल्ली स्थानांतरित किया गया है। वह 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अरुणांचल प्रदेश में तैनात आईएएस राजीव वर्मा को पोदुचेरी का चीफ सेके्रटरी लगाया गया है। राजीव वर्मा 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News