PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश के महिलाओं के सपने को कुचल दिया. इसलिए मैं देश के माताओं-बहनों से क्षमाप्राथी हूं। लोकसभा में विधेयक पर हुए मतदान के दौरान 298 सदस्यों ने इसके समर्थन में मतदान किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया।
नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती. महिला आरक्षण का विरोध कर विपक्ष ने जो पाप किया है, उसकी उन्हें सज़ा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने संविधान निर्माताओं का भी अपमान किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सदन में नारी शक्ति वंदन संशोधन ऐसा प्रस्ताव था, जिसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ था।
यह नारी के सम्मान पर सीधी चोट थी : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद पर टिकी थी। मुझे भी बहुत दुख हुआ. जब नारी हित का प्रस्ताव गिराया गया, तो सपा, कांग्रेस और डीएमके के नेता तालियां बजा रहे थे, मेज थपथपा रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नारी के सम्मान पर सीधी चोट थी।
महिलाओं के सपने को कुचल दिया : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश के महिलाओं के सपने को कुचल दिया. इसलिए मैं देश के माताओं-बहनों से क्षमाप्राथी हूं।

