FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज 11 जून से होगा और पहला मुकाबला मेजबान मेक्सिको तथा साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में आयोजित होगा। भारतीय फुटबॉल प्रशंसक इस मुकाबले को देर रात लाइव देख सकेंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच होने के कारण दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्यों है खास?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप माना जा रहा है। इस बार कुल 48 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और पूरे टूर्नामेंट में 104 मुकाबले खेले जाएंगे। पहली बार इतने बड़े स्तर पर विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
2010 विश्व कप की याद दिलाएगा मुकाबला
मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला यह मैच एक दिलचस्प संयोग भी लेकर आया है। वर्ष 2010 के फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं। उस समय मेजबानी साउथ अफ्रीका ने की थी, जबकि इस बार मुकाबला मेक्सिको की धरती पर खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प माना जा रहा है।
भारत में कब और कहां देखें लाइव मैच?
भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। मैच देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी।
वहीं टीवी पर लाइव टेलीकास्ट यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी चैनलों पर किया जाएगा।
मैच की अहम जानकारी
- मैच: मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका
- टूर्नामेंट: फीफा वर्ल्ड कप 2026
- तारीख: 12 जून 2026 (भारतीय समयानुसार)
- समय: रात 12:30 बजे
- स्थान: एस्टाडियो एज्टेका, मेक्सिको सिटी
- रेफरी: विल्टन सैम्पाइओ (ब्राजील)
- वीएआर अधिकारी: निकोलस गैलो (कोलंबिया)
दोनों टीमों पर रहेंगी नजरें
मेजबान मेक्सिको अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगा। वहीं साउथ अफ्रीका ने सीएएफ क्वालिफाइंग के ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल कर विश्व कप में जगह बनाई थी और टीम मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
मेक्सिको की टीम:
- गोलकीपर: कार्लोस एसेवेडो, गुइलेर्मो ओचोआ, राउल रंगेल।
- डिफेंडर: एडसन अल्वारेज, इजराइल रेयेस, जीसस गैलार्डो, जोहान वास्केज, जॉर्ज सांचेज, माटेओ शावेज।
- मिडफील्डर: अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिरेज, एरिक लीरा, गिल्बर्टो मोरा, लुइस रोमो, ओबेद वर्गास, ओरबेलिन पिनेडा।
- फॉरवर्ड: एलेक्सिस वेगा, अरमांडो गोंजालेज, सीजर हुएर्टा, गुइलेर्मो मार्टिनेज, जूलियन क्विनोन्स, राउल जिमेनेज, सैंटियागो गिमेनेज।
साउथ अफ्रीका की टीम :
- गोलकीपर: सिफो चेन, रिकार्डो गॉस, रॉनवेन विलियम्स।
- डिफेंडर: ऑब्रे मोदिबा, खुलिसो मुडाऊ, नकोसिनाथी सिबिसी, मबेकेजेली म्बोकाजी, इमे ओकोन, समुकेले काबिनी, खुलुमानी नदामने, थबांग माटुलुडी, कामोगेलो सेबेलेबेले, ब्रैडली क्रॉस, ओल्वेथी मखान्या।
- मिडफील्डर: तेबोहो मोकोएना, स्फेफेलो सिथोले, थालेंटे मबाथा, जेडन एडम्स।
- फॉरवर्ड: थेम्बा जवाने, लाइल फोस्टर, एविडेंस मकगोपा, ओसविन एपोलिस, इकराम रेनर्स, रेलेबोहिले मोफोकेंग, थापेलो मासेको, त्शेपांग मोरेमी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

