HomeStateRajasthanकैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया FSTP का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को...

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया FSTP का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को काम जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

पाली जिले के प्रवास के दौरान गुरुवार को पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तख्तगढ के फिक्ल सलस ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सुमेरपुर। पाली जिले के प्रवास के दौरान गुरुवार को पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तख्तगढ के फिक्ल सलस ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। मंत्री ने प्लांट की विभिन्न इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री कुमावत ने प्लांट की कार्यप्रणाली को समझा।

उन्होंने विशेष रूप से डी-वाटरिंग और स्क्रीनिंग इकाई का अवलोकन किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों और इंजीनियरों से इन इकाइयों की तकनीकी क्षमता, कार्य करने के तरीके और इससे होने वाले शोधन की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मंत्री कुमावत ने प्लांट के निर्माण और संचालन की कछुआ चाल पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि एफएसटीपी के बचे हुए सभी तकनीकी और सिविल कार्यों को जल्द से जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छता का लाभ समय पर मिलना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने सुमेरपुर से खिंवान्दी के बीच निर्माणधीन पुलिया का निरीक्षण किया कर गुणवत्ता की जांच की तथा अधिकारियों को उचित निर्देश दिए ।

स्वच्छता और पर्यावरण पर जोर

इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कस्बों और शहरों में सीवरेज व अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर पूरी तरह गंभीर है। तख्तगढ़ का यह एफएसटीपी प्लांट क्षेत्र में स्वच्छता के स्तर को सुधारने और पर्यावरण संरक्षण में एक बड़ा कदम साबित होगा। इसके सुचारू रूप से शुरू होने से कस्बे के गंदे पानी और कचरे का सही वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सकेगा।

इस अवसर पर नगरपालिका के निवर्तमान चैयरमैन ललित रांकावत, निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, तख्तगढ के मण्डल अध्यक्ष पारस घांची, उपाध्यक्ष रामसिंह, निवर्तमान पार्षद देवाराम चौधरी सहित नगरपालिका के अधिकारी और विभाग के वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News