HomeTop NewsVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में 'महाविनाश' के बाद हाहाकार, मरने वालों का आंकड़ा...

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में ‘महाविनाश’ के बाद हाहाकार, मरने वालों का आंकड़ा 3,500 के पार

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 24 जून को आए भीषण दोहरे भूकंप (7.2 और 7.5 तीव्रता) के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,535 हो गई है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

काराकास। Venezuela Earthquake: नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रोड्रिगेज के अपडेट के मुताबिक, 24 जून को वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,535 हो गई है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं।

रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर जानकारी दी कि 17,854 लोग बेघर हैं। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों की संख्या 6,462 बनी हुई है, जबकि 86,794 परिवारों को मदद मिली है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहले एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि 17,345 लोग बेघर भी हुए हैं।

अपडेट के मुताबिक, 24 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आने के बाद से, वेनेजुएला में (रविवार तक) 995 आफ्टरशॉक (कम तीव्रता के भूकंप) रिकॉर्ड किए गए हैं। अधिकारियों ने बेघर और प्रभावित लोगों की मदद के लिए 80 अस्थायी कैंप भी बनाए हैं।

शनिवार के अपडेट के मुताबिक, जिंदा बचे लोगों को ढूंढने के लिए 29,567 बचावकर्मी अभी भी तैनात हैं, जिनमें 3,281 विदेश से आए लोग शामिल हैं।

अधिकारियों ने बेघर और प्रभावित लोगों की मदद के लिए 80 अस्थायी कैंप भी बनाए हैं। शनिवार के अपडेट के अनुसार, जिंदा बचे लोगों को ढूंढने के लिए 29,567 बचावकर्मी अभी भी तैनात हैं, जिनमें 3,281 विदेश से आए लोग शामिल हैं।

इस बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने 24 जून को देश में आए जबरदस्त भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पीड़ितों की याद में मैंने बुधवार (स्थानीय समय) की शाम 6:00 बजे से सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित करने का फैसला किया है। भारी दुख की इस घड़ी में हम इस त्रासदी से पीड़ित लोगों को गले लगाते हैं और उनके साथ रहने और उनकी रक्षा करने का अपना वादा दोहराते हैं। खतरनाक भूकंपों से हुए मानव जीवन के नुकसान से वेनेजुएला बुरी तरह टूट गया है।”

इससे पहले, पुर्तगाली सरकार ने भी वेनेजुएला में भूकंप के पीड़ितों, खासकर पुर्तगाली नागरिकों और पुर्तगाली मूल के लोगों के लिए रविवार (5 जुलाई) को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने की घोषणा की थी।

पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय के नए अपडेट के मुताबिक, पुर्तगाली नागरिकों और पुर्तगाली मूल के लोगों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है, जिसमें 11 बच्चे शामिल हैं, जबकि 71 और लोग लापता हैं।

कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने इससे पहले स्वास्थ्य श्रमिकों, सुरक्षा कर्मचारियों और फायरफाइटर्स से भूकंप की वजह से घर की दिक्कतों को दूर करने के लिए पैट्रिया प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने को कहा था।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News