HomeStateMaharashtraअब रात में खेत जाने की टेंशन खत्म, जालना के किसानों के...

अब रात में खेत जाने की टेंशन खत्म, जालना के किसानों के लिए वरदान बनी पीएम-कुसुम योजना

PM Kusum Yojana: महाराष्ट्र के जालना में पीएम-कुसुम योजना से किसानों को मिली बिजली कटौती से राहत। सोलर पंप के जरिए 15-20% बढ़ी पैदावार, अब मोबाइल से हो रही सिंचाई।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

जालना। केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान’ यानी पीएम-कुसुम योजना (PM-KUSUM) महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। सोलर पंपों की मदद से अनिश्चित बारिश और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से फसलों को होने वाला नुकसान अब बीते दिनों की बात बन गया है।

सूखे की मार झेल रहे किसानों को मिली बड़ी राहत

महाराष्ट्र का जालना जिला लंबे समय से कम बारिश और पानी की कमी से जूझता रहा है। इस वजह से स्थानीय किसान सिंचाई के नए तौर-तरीके अपनाने से डरते थे। इसके अलावा, दिन के समय बिजली न मिलने के कारण किसानों को अपनी फसलों को पानी देने के लिए रात-रात भर खेतों में रुकना पड़ता था, जो काफी जोखिम भरा और थका देने वाला काम था।

पीएम-कुसुम योजना के तहत मिले सोलर पंपों ने इस पूरे मंजर को बदल दिया है। अब किसान बिना किसी रुकावट के दिन में ही आसानी से सिंचाई कर पा रहे हैं।

दिन में सिंचाई और चैन की नींद: किसान का अनुभव

जालना के अंतरवाला गांव के रहने वाले किसान भरत शिंदे ने इस योजना का फायदा उठाते हुए अपने खेत में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पंप लगाया। भरत शिंदे अपने खेत में शरीफा और मौसंबी की खेती की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहले बिजली कटौती की वजह से सिंचाई का कोई भरोसा नहीं रहता था और रात में खेत जाना मजबूरी थी। अब सोलर पंप लगने से दिन के समय सूरज की रोशनी में ही पानी मिल जाता है। शिंदे के मुताबिक, सही समय पर पानी मिलने से उनकी फसलों की पैदावार में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मोबाइल से कंट्रोल होता है आधुनिक सोलर पंप

इस आधुनिक सोलर सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मार्ट होना है। इसे किसान अपने मोबाइल फोन के जरिए कहीं से भी चालू या बंद कर सकते हैं। अब बार-बार खेतों की तरफ दौड़ने की जरूरत खत्म हो गई है।

भरत शिंदे ने अन्य किसानों को भी इस योजना से जुड़ने की सलाह दी है, ताकि उन्हें बिजली के संकट से मुक्ति मिले। खेती को आसान और तकनीक-संचालित बनाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News