HomeSocial Welfareयोगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा की नई मिसाल बनी 181 हेल्पलाइन,...

योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा की नई मिसाल बनी 181 हेल्पलाइन, 2025-26 में हर शिकायत का 100% निस्तारण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही 181 महिला हेल्पलाइन पिछले एक साल में प्रदेश की महिलाओं के लिए मजबूत सहारा साबित हुई है।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही 181 महिला हेल्पलाइन पिछले एक साल में प्रदेश की महिलाओं के लिए मजबूत सहारा साबित हुई है। वर्ष 2025-26 में इस हेल्पलाइन पर आई हर शिकायत का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया, जो महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता को दिखाता है।

यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहती है और महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसी समस्याओं में तुरंत मदद पहुंचाती है। एक फोन कॉल पर ही कई महिलाओं की समस्याओं का समाधान हो जाता है।

85 हजार से ज्यादा शिकायतें आईं, सभी का पूरा निस्तारण

1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक 181 महिला हेल्पलाइन पर 85 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़े थे।

कुछ महिलाओं ने अस्पताल में इलाज कराने, राशन उपलब्ध कराने और जमीन-जायदाद से संबंधित मदद के लिए भी इस हेल्पलाइन का सहारा लिया। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया और हर मामले का संतोषजनक समाधान किया गया।

2 मिनट में शिकायत ट्रांसफर, तुरंत मदद शुरू

जब कोई महिला 181 पर कॉल करती है, तो उसकी शिकायत मात्र 2 मिनट के अंदर संबंधित वन स्टॉप सेंटर को भेज दी जाती है। इसके बाद जिले में तैनात महिला कर्मचारी डैशबोर्ड के जरिए पीड़िता से सीधे संपर्क करती हैं। वे समस्या को समझकर कानूनी, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक मदद उपलब्ध कराती हैं।

यह हेल्पलाइन पूरे 24 घंटे काम करती है। घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना या मानसिक तनाव से जूझ रही महिलाओं को यहां से त्वरित सहायता मिलती है।

योगी सरकार की प्रतिबद्धता

योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में 181 महिला हेल्पलाइन का दायरा लगातार बढ़ा है। तेज निस्तारण और बेहतर तकनीक की वजह से यह सेवा अब प्रदेश की महिलाओं के सशक्तीकरण की मजबूत कड़ी बन चुकी है।

महिला कल्याण निदेशालय की निदेशक डॉ. वंदना वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 181 महिला हेल्पलाइन इसी प्रतिबद्धता का एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए महिलाओं को समय पर मदद पहुंचाई जा रही है।

यह हेल्पलाइन महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिला रही है। एक कॉल पर शुरू होने वाली मदद कई परिवारों के लिए राहत का जरिया बन चुकी है। सरकार का प्रयास है कि हर महिला बिना किसी डर के अपनी समस्याएं आसानी से बता सके और तुरंत समाधान पा सके।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News