5.1 C
New Delhi
Wednesday, January 14, 2026

Nirankari Mission का धार्मिक महाकुंभ आज से, आस्था में डूबेंगे दुनियाभर के भक्त

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय: संत निरंकारी मिशन (Sant Nirankari mission) का तीन दिवसीय संत समागम शनिवार को शुरू हो रहा है। 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस धार्मिक महाकुंभ में दुनियाभर के भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसका शुभारंभ मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज करेंगे। उनके साथ निरंकारी राजपिता भी मौजूद रहेंगे। यह समागम दिल्ली से सटे संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में भव्यता पूर्वक आयोजित होने जा रहा है। यह समस्त संसार में ’सुकून-अंर्तमन’ का परिचय देगा। इस संत समागम में देश एवं दूर-देशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होकर सतगुरु के दिव्य दर्शन और उनके पावन प्रवचनों से लाभान्वित होंगे। मिशन का यह 76 वें वार्षिक समागम होगा। इसमें 10 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। तीन दिन तक भक्तों के रहने के लिए बाकायदा टेंट सिटी तैयार की गई है।

—मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज करेंगे शुभारंभ
—2 हजार विदेशी भक्तों सहित 10 लाख से अधिक लोग होंगे शामिल
—समागम स्थान पर स्थापित की गई टेंट सिटी, अस्पताल, एवं स्वास्थ्य शिविर

समागम स्थल पर एक विशाल सत्संग समारोह पंडाल भी बनाया गया है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध किया गया है। सत्संग पंडाल में भक्तों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिससे मंच पर होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को दूर बैठे सभी श्रद्धालुगण स्पष्ट रूप से देखकर समागम का भरपूर आनंद प्राप्त कर पायेंगे।

समागम स्थल पर सतगुरु माता जी प्रतिदिन पहुंचकर सभी भक्तों को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान करेंगे, जिसका सानिध्य पाकर सभी भक्त आनंद की अनुभूति प्राप्त करेंगे।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निरंकारी प्रदर्शनी एवं निरंकारी बाल प्रदर्शनी सभी भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है, जिसकी विषय-वस्तु मूलतः इस वर्ष के समागम शीर्षक ’सुकुनः अंतर्मन का’ पर आधारित है।
समागम स्थल पर चार ग्राउंड बनाए गए हैं। इन सभी ग्राउंडों में भक्तों हेतु रिहायशी टैंटों की व्यवस्था की गई है। साथ ही लंगर की सुविधा के साथ-साथ जलपान हेतु लगभग 22 कैंटीनों का भी प्रबंध किया गया है। प्राथमिक चिकित्सा से लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी सुचारू रूप से प्रबंध व्यवस्था की गई है। साथ ही लगभग 60 देशों से कायरोप्रैक्टिक डॉक्टरों की टीम भी समागम में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। मिशन के साहित्य की अधिक जानकारी के लिए प्रकाशन विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं हेतु समागम स्थल पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त भारतीय रेलवे द्वारा लगभग सभी स्टेशन पर आगंतुकों हेतु व्यवस्था की गई है।
समागम स्थल के मैदान में संत निरंकारी मंडल के विभिन्न कार्यालयों, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, समागम संचालन समिति कार्यालय, सेवादल का केन्द्रीय कार्यालय, लेखा-जोखा विभाग, पत्रिका विभाग, ब्रांच प्रशासन, भवन निर्माण और रखरखाव, प्रचार विभाग, प्रेस एवं पब्लिसिटी विभाग, दूरसंचार तथा रेलवे आरक्षण केन्द्र इत्यादि प्रमुख हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News