HomeWomen Specialवानती श्रीनिवासन बनी BJP महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

वानती श्रीनिवासन बनी BJP महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

–बीजेपी ने तमिलनाडु की प्रदेश उपाध्यक्ष को दी बड़ी जिम्मेदारी –राज्य में अगले साल होना है विधानसभा चुनाव, मिलेगी सफलता –अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल इकाई का संगठन महामंत्री बनाया नई दिल्ली / टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को पार्टी की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष वानती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–बीजेपी ने तमिलनाडु की प्रदेश उपाध्यक्ष को दी बड़ी जिम्मेदारी
–राज्य में अगले साल होना है विधानसभा चुनाव, मिलेगी सफलता
–अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल इकाई का संगठन महामंत्री बनाया

नई दिल्ली / टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को पार्टी की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष वानती श्रीनिवासन को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। तमिलनाडु में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की महिला नेता को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपने के काफी मायने हैं। यही कारण है कि भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। पेशे से वकील श्रीनिवासन तमिलनाडु भाजपा में कई पदों पर रह चुकी हैं। वह विजया रहातकर की जगह लेंगी। पिछले महीने नड्डा ने अपनी नयी टीम की घोषणा करते हुए महिला मोर्चा को छोड़, अन्य सभी मोर्चा के अध्यक्ष बदल दिये थे। इसके अलावा अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल इकाई का संगठन महामंत्री बनाए जाने को हरी झंडी दी। अमिताभ चक्रवर्ती अभी तक पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह संगठन मंत्री थे। वह सुब्रतो चट्टोपाध्याय की जगह लेंगे।

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा ने एड़ी-चोटी का दम लगा रखा है। पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई और कहा गया कि दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बता दें कि 50 वर्षीय वानती श्रीनिवासन तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वालीं हैं। उनके पति श्रीनिवासन मद्रास हाई कोर्ट के जाने-माने वकील हैं। वह मद्रास हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल रह चुके हैं। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह नेशनल यूथ कमीशन के मेंबर थे। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इस प्रकार वानती श्रीनिवासन का परिवार संघ और भाजपा का काफी नजदीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News