नई दिल्ली /खुशबू पाण्डेय : भारतीय बेटियों ने ताबडतोड हमला करते हुए पडोसी मुल्क पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को रौंद डाला। ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (10 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत ने पाकिस्तान को रविवार को 64 रन से करारी शिकस्त देकर महिला टी 20 विश्व कप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर स्मृति मंधाना (68), कप्तान हरमनप्रीत कौर (36) और ऋचा घोष (34) की शानदार पारियों से छह विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
-महिला वर्ल्ड कप : भारतीय बेटियों ने पाकिस्तान को 64 रन से रौंदा
:ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए; स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए
भारत ने फिर पाकिस्तान को 17 ओवर में 106 रन पर समेट कर मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया। भारत की जीत की सूत्रधार रहीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दीप्ति शर्मा जिन्होंने चार ओवर में मात्र 10 रन देकर पांच विकेट झटके। श्री चरनी ने 21 रन पर तीन विकेट लेकर दीप्ति का बखूबी साथ दिया।

हालांकि पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी और मुनीबा को दो जीवनदान भी मिले। लेकिन दीप्ति शर्मा ने आक्रमण पर आने के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका दिया और इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान की टीम पर शिकंजा कस लिया और भारत ने जीत के साथ विश्व कप का आग़ाज़ किया। मुनीबा 41 रन बनाकर पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं।
मुख्य प्रदर्शन
- स्मृति मंधाना: 68 रन
- हरमनप्रीत कौर: 36 रन
- ऋचा घोष: 34 रन (17 गेंद)
- दीप्ति शर्मा: 5 विकेट, 10 रन
- श्री चरणी: 3 विकेट
- मुनीबा अली (पाकिस्तान): 41 रन
आलिया रियाज ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाये। दीप्ति ने 17 वें ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी समेट दी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की और 18 रन तक दो विकेट गंवा दिए। लेकिन मंधाना ने 44 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत ने 35 गेंदों पर 36 रन में चार चौके लगाए। ऋचा ने आखिर में आतिशी तेवर दिखाते हुए मात्र 17 गेंदों पर 34 रन में पांच चौके और एक छक्का मारा।

भारत को शेफ़ाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में शुरुआती झटके लगे । हालांकि इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच साझेदारी पनप गई। पहले 10 ओवर में भारत ने दो विकेट के नुक़सान पर 65 रन बना लिए थे और इसके बाद मंधाना और हरमनप्रीत दोनों ने मिलकर भारत की पारी को गति दी। मंधाना ने मात्र 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। हालांकि मंधाना को दो जीवनदान भी मिले। मंधाना के आउट होने के बाद जल्द ही भारती फ़ुलमाली और हरमनप्रीत के रूप में भारत को झटका लगा।

लेकिन ऋचा घोष की 17 गेंदों पर 34 रनों की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने एक बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया जो कि टी20 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत का सर्वोच्च स्कोर भी है।
रिचा घोष की 17 गेंदों में 34 रन की पारी और आखिरी दो ओवरों में बने 38 रनों की बदौलत भारत एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहा। भारत ने 19 वें ओवर में कुल 23 रन बटोरे जिसमें ऋचा ने तीन चौके और एक छक्का लगाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।
संक्षिप्त सार:
- भारत ने महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान पर 64 रन की बड़ी जीत के साथ की।
- पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए।
- स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 36 और ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर तेज़ 34 रन बनाए।
- भारत की शुरुआत खराब रही और 18 रन तक दो विकेट गिर गए थे, लेकिन मंधाना और हरमनप्रीत की साझेदारी ने टीम को संभाला।
- जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।
- दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में केवल 10 रन देकर 5 विकेट लिए और उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।
- श्री चरणी ने भी 3 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला।
- ऋचा घोष की आक्रामक बल्लेबाजी और आखिरी दो ओवरों में बने 38 रन भारत के बड़े स्कोर की अहम वजह रहे।
- यह टी20 प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर बताया गया है।

