HomeStateHaryanaहरियाणा CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC बैठक, 41 गैस...

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC बैठक, 41 गैस सर्किट ब्रेकर खरीद को मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा बिजली वितरण निगम के 220 केवी ट्रांसफार्मरों के लिए 41 एसएफ6 गैस सर्किट ब्रेकर खरीदने की मंजूरी दी गई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा बिजली वितरण निगम के 220 केवी ट्रांसफार्मरों के लिए 41 एसएफ6 गैस सर्किट ब्रेकर खरीदने की मंजूरी दी गई, जिसकी अनुमानित लागत करीब 918.4 लाख रुपये है। साथ ही हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित करने के लिए सलाहाकार नियुक्त करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इन फैसलों से बिजली सप्लाई की विश्वसनीयता बढ़ेगी और नए मैन्युफैक्चरिंग हब का काम तेजी से शुरू हो सकेगा।

ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्किट ब्रेकर खरीद को मंजूरी

हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के 220 केवी ट्रांसफार्मरों से जुड़े सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए एसएफ6 गैस सर्किट ब्रेकर खरीदने की अनुमति दी गई है। कुल 41 ब्रेकर खरीदे जाएंगे। इनकी मदद से किसी भी आपात स्थिति में बिजली की नियमित सप्लाई बनी रहेगी। इस खरीद पर लगभग 918.4 लाख रुपये खर्च होंगे। यह कदम बिजली व्यवस्था को और भरोसेमंद बनाने में मदद करेगा।

हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए सलाहाकार नियुक्त

बैठक में हिसार में बन रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और नए शहरों के प्रबंधन के लिए सलाहाकार नियुक्त करने को मंजूरी मिली है। यह सलाहाकार प्रोग्राम मैनेजर की भूमिका निभाएगा। नियुक्ति तीन साल के लिए होगी और इसमें पूर्ण निगरानी का प्रावधान है। इससे हिसार मैन्युफैक्चरिंग हब पर काम जल्द शुरू होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार तथा विकास के नए अवसर मिल सकेंगे।

बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी

बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, महानिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य डॉ. यश गर्ग, एमडी एचएसआईआईडीसी सुशील सारवान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। तीन एजेंडों में से दो पर अंतिम फैसला लिया गया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News