HomeUtility Newsयोगी सरकार का बड़ा फैसला: Prepaid स्मार्ट मीटर अब Postpaid की तरह...

योगी सरकार का बड़ा फैसला: Prepaid स्मार्ट मीटर अब Postpaid की तरह करेंगे काम, जानें नई व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर (Prepaid Smart Meter) पोस्टपेड स्मार्ट मीटर (Postpaid Smart Meter) के रूप में काम करेंगे। उपभोक्ताओं को हर महीने बिल एसएमएस और व्हाट्सएप पर मिलेगा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर (Prepaid Smart Meter) पोस्टपेड स्मार्ट मीटर (Postpaid Smart Meter) के रूप में काम करेंगे। उपभोक्ताओं को हर महीने बिल एसएमएस और व्हाट्सएप पर मिलेगा, भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा और बकाया राशि 10 किस्तों में जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। यह बदलाव बिलिंग प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगा तथा शिकायतों के त्वरित निपटारे में मदद करेगा।

प्रीपेड मीटर का बिल भरने के लिए मिलेगा 15 दिन का समय

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि यह फैसला उपभोक्ताओं के हित में लिया गया है। पहले प्रीपेड मीटर में रिचार्ज सिस्टम था, लेकिन अब ये मीटर पोस्टपेड मोड में काम करेंगे। बिलिंग साइकिल पहले जैसा ही रहेगा। हर महीने की 1 तारीख से लेकर महीने के अंत तक की बिजली खपत का बिल तैयार किया जाएगा।

उपभोक्ताओं को हर महीने 10 तारीख तक बिल एसएमएस और व्हाट्सएप पर मिल जाएगा। बिल मिलने के बाद भुगतान करने के लिए 15 दिन का पर्याप्त समय दिया जाएगा। अगर किसी को बिल समय पर न मिले तो वे व्हाट्सएप चैटबॉट या 1912 पोर्टल के जरिए अपना बिल और बकाया देख सकते हैं।

बकाया बिल जमा करने की आसान सुविधा

सरकार ने उपभोक्ताओं को और राहत देते हुए तय किया है कि 30 अप्रैल तक का कोई भी बकाया बिल मई के बिल से पहले 10 किस्तों में जमा किया जा सकता है। इससे लोगों पर एक साथ बड़ा बोझ नहीं पड़ेगा।

बिल संबंधी किसी भी समस्या के लिए मई और जून महीने में खंड और उपखंड स्तर पर बड़े कैंप लगाए जाएंगे। यहां स्मार्ट मीटर बिल की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता 1912 पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

सिक्योरिटी राशि जमा करने में छूट

जिन उपभोक्ताओं के घर पहले पोस्टपेड मीटर से प्रीपेड मीटर लगाया गया था और उनकी सिक्योरिटी राशि वापस कर दी गई थी, अब पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने पर उनसे सिक्योरिटी एक बार में नहीं, बल्कि 4 किस्तों में ली जाएगी। यह फैसला भी उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक है।

बिजली आपूर्ति पर सख्ती

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में तय शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई बिना रुकावट दी जाए। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर उसे तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो।

बिल न मिलने पर संपर्क करें

अगर बिल न मिले तो निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

  • पूर्वांचल: +91 8010968292
  • मध्यांचल: +91 7669003409
  • पश्चिमांचल: +91 7859804803
  • दक्षिणांचल: +91 8010957826
  • केस्को (कानपुर): +91 8287835233

शिकायत निस्तारण और पारदर्शिता

नई व्यवस्था से बिलिंग पूरी तरह पारदर्शी हो जाएगी। उपभोक्ता आसानी से अपना बिल देख सकेंगे और समय पर भुगतान कर सकेंगे। शिकायतों का तेजी से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है, वे उसे अपडेट करा सकते हैं ताकि बिल समय पर पहुंच सके।

यह फैसला प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगा। सरल बिलिंग, समय पर भुगतान की सुविधा और किस्तों में बकाया जमा करने का विकल्प आम लोगों को राहत देगा। राज्य सरकार उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और लगातार सुधार कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News