HomeCrimeसाइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड Ganesh Balaso Kale थाईलैंड से डिपोर्ट, CBI ने...

साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड Ganesh Balaso Kale थाईलैंड से डिपोर्ट, CBI ने इंटरपोल के जरिए 20 दिनों में दबोचा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी हासिल करते हुए साइबर वित्तीय अपराधों के मुख्य आरोपी गणेश बालासो काले (Ganesh Balaso Kale) को थाईलैंड से सफलतापूर्वक डिपोर्ट (Deport) कराकर भारत वापस ले आया है।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी हासिल करते हुए साइबर वित्तीय अपराधों के मुख्य आरोपी गणेश बालासो काले (Ganesh Balaso Kale) को थाईलैंड से सफलतापूर्वक डिपोर्ट (Deport) कराकर भारत वापस ले आया है। इस पूरे ऑपरेशन को विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA), थाईलैंड में भारतीय दूतावास और महाराष्ट्र पुलिस के बेहतरीन तालमेल के साथ अंजाम दिया गया।

पकड़ा गया आरोपी गणेश बालासो काले ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के बहाने निर्दोष लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वह पीड़ितों को मोटी कमाई और कमीशन का लालच देकर उनसे पैसे निवेश (Deposit) करवाता था और बाद में उनके साथ धोखाधड़ी करता था।

बैंक खातों का अवैध इस्तेमाल

वह सीधे-साधे लोगों को उनके बैंक खातों के इस्तेमाल के बदले ब्याज या कमीशन का झांसा देता था। बाद में इन खातों (Mule Accounts) का उपयोग अवैध पैसों के ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता था। फर्जी सिम और मोबाइल का खेल: आरोपी ने सह-आरोपियों को अपराध को अंजाम देने के लिए फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दे रखे थे। इस मामले में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई देखने को मिली।

मई 2026 में आरोपी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी होने के बाद थाईलैंड प्राधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 मई 2026 को आरोपी को बैंकॉक में हिरासत में ले लिया। दोनों देशों के बीच करीबी कानूनी समन्वय के चलते, नोटिस जारी होने के महज 20 दिनों के भीतर आरोपी को भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

थाईलैंड से डिपोर्ट होने के बाद आरोपी गणेश बालासो काले 11 जून 2026 को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल (Cyber Cell) के अधिकारियों ने उसे तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया, जहाँ अब उससे आगे की कड़ी पूछताछ की जाएगी।

CBI, भारत में इंटरपोल के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB) के रूप में कार्य करती है और ‘भारतपोल’ (BHARATPOL) के माध्यम से देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जुड़ी हुई है। जांच एजेंसियों के इसी मजबूत नेटवर्क की बदौलत पिछले कुछ वर्षों में विदेश भागे 160 से अधिक अपराधियों को वापस लाकर देश के कानून के सामने खड़ा किया जा चुका है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News