HomeCrimeतेलंगाना में खूनी खेल! POCSO केस में जमानत पर छूटे शख्स ने...

तेलंगाना में खूनी खेल! POCSO केस में जमानत पर छूटे शख्स ने पत्नी, बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पोक्सो एक्ट (POCSO) के आरोपी राजशेखर ने जमानत पर बाहर आते ही बदले की भावना से अपनी पत्नी, दो बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने पोक्सो एक्ट (POCSO) के आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अलावा आरोप लगाने वाली नाबालिग, उसकी मां और नानी की हत्या की है। फिलहाल, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

तेलंगाना पुलिस के अनुसार, रंगा रेड्डी जिले के शाहाबाद क्षेत्र के दैवलागुडा गांव की यह घटना है। आरोपी की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है। पता चला है कि उस पर कुछ दिनों पहले एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें जमानत से आने के बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

सामने आया है कि आरोपी राजशेखर ने कथित तौर पर चाकू से वार करके पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों का कत्ल किया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अपने परिवार को खत्म करने के बाद आरोपी दूसरी जगह पहुंचा, जहां उसने पीड़ित नाबालिग लड़की, उसकी मां और नानी की हत्या कर दी।

तेलंगाना पुलिस ने बताया कि राजकुमार नाम के एक व्यक्ति ने बेरहमी से छह लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी, अपने दो बच्चों और तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज होने के बाद बदले की भावना से ये हत्याएं कीं।

हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजशेखर को अपनी हिरासत में ले लिया। बाद में उसे स्थानीय पुलिस थाने में ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने औपचारिक मामला दर्ज कर लिया।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। जांच अधिकारी घटनाओं के क्रम को समझने और इस हत्याकांड के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News